शराब कारोबारीयों पर गैंगस्टरों की नजर है आए दिन शराब कारोबारीयों को धमकी मिल रही है II
शराब कारोबारीयों पर गैंगस्टरों की नजर है आए दिन शराब कारोबारीयों को धमकी मिल रही है II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- हरियाणा में इन दोनों शराब कारोबारीयों पर गैंगस्टरों की नजर है आए दिन शराब कारोबारीयों को धमकी मिल रही है तो वहीं फिरौती न मिलने पर शराब कारोबारी को शाहाबाद में मौत के घाट उतार दिया तो सीधे तौर पर यमुनानगर में गैंगस्टरों ने चेतावनी जारी की हुई है कि अगर चिन्हित शराब ठेकों की अगर किसी ने बोली दी तो उनकी खैर नहीं होगी। इसी से जुड़ी हुई एक खबर आज अंबाला में भी सामने आ रही है चर्चा चल रही है कि किसी शराब कारोबारी को धमकी मिली है हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही कोई शराब कारोबारी इस मामले में कोई बातचीत कर रहे हैं वही अंबाला रेंज के आईजी पंकज कुमार नैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी बदमाश को बक्सा नहीं जाएगा। तीनों जिलों में पुलिस के पुख़्ता प्रबंध है और इस तरह की धमकी देने वाले बदमाशों को जल्द ही पुलिस पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजेगी। हरियाणा में इन दोनों शराब कारोबारी पर गैंगस्टरों का साया है शराब कारोबारी में गैंगस्टरों का अब इतना खौफ है कि यमुनानगर इलाके में शराब कारोबारी ने कई शराब के ठेकों की बोली देने भी नहीं पहुंचे और गैंगस्टरो द्वारा शराब कारोबारीयों से सीधे तौर पर फोन करके फिरौती मांगी जाती है फिरौती नहीं देने पर हत्या कर दी जाती है ताजा मामला कुरुक्षेत्र जिला के शाहाबाद का ही है जहां पर शराब कारोबारी से पहले फोन पर फिरौती मांगी गई और फिरौती न देने पर शराब कारोबारी शांतनु को शाहबाद में गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। आज सुबह से अंबाला में भी एक चर्चा आम हो रही है कि किसी शराब व्यापारी को धमकी मिली है हालांकि यह धमकी की शराब व्यापारी को मिली है यह अभी तक सार्वजनिक नहीं हो पाया है परंतु पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है आईजी अंबाला रेंज पंकज कुमार नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ क्रिमिनल्स के डेसपरेट मेजर्स हैं और इसके लिए पूरी पुलिस फोर्स बड़ी पुख्ता तरीके से तैनात है अभी जो शाहाबाद में इंसिडेंट हुआ उसको लेकर भी हम बहुत सीरियस है और जल्द ही सारे आरोपियों के गिरफ्तारी करेंगे इसके साथ-साथ अभी तक के जितने इंसिडेंट पहले हुए हैं कोई डराने का इंसिडेंट हुआ है या कहीं पर गोली मारने का या कोई गोली मार कर डराने का कोई एक्सीडेंट हुआ है उन आरोपियों को सबको काबू कर लिया है पुलिस पूरी तरह से तीनों जिलों में मुस्तैद है किसी भी इस तरीके के हमारे कारोबारी भाईयों को कोई भी धमकी आती हो तुरंत हमें सूचित करें उनकी सुरक्षा के लिए कार्रवाई करेंगे और इस तरीके के जो क्रिमिनल है उन पर कार्रवाई करेंगे वहीं अंबाला में किसी शराब कारोबारी को धमकी मिलने की चर्चा के बारे आई जी पंकज नैन ने कहा कि यह सब जांच का विषय है इस मामले में कार्रवाई की जा रही है वहीं आईजी अंबाला रेंज ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यापारी को कहीं से कोई धमकी आती है तो वह तुरंत उन्हें सूचित करें ताकि उनकी सुरक्षा व्यवस्था तुरंत की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry



