Haryana
Trending

अवैध शस्त्र (315 बोर पिस्तोल )सहित एक आरोपी गिरफ्तार।।

अवैध शस्त्र (315 बोर पिस्तोल )सहित एक आरोपी गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की एन्टी व्हीकल स्टाफ द्वारा एक युवक अमित कुमार पुत्र कृष्ण उर्फ कालू, निवासी रामपुरा ढिल्लों को अवैध शस्त्र (315 बोर पिस्तोल ) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र कृष्ण उर्फ कालू, निवासी रामपुरा ढिल्लों के रूप में हुई है । पुलिस पार्टी द्वारा दौराने गश्त व पडताल गांव शक्करमन्दोरी के पास से शक के आधार पर आरोपी अमित की तलाशी ली तो उसके कब्जा 315 बोर पिस्तोल बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना नाथुसरी चोपटा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसन्धान किया जा रहा है। एन्टी व्हीकल स्टाफ प्रभारी उप नि0 सन्दीप कुमार ने बतलाया कि आरोपी को कल अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत पर लेगी और पुलिस हिरासत अवधि के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ करके अवैध असला तस्करी के नेटवर्क /बैकवर्ड लिंकेज से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।। #neswtodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button