एनसीसी कैडेट्स होंगे मिशन वात्सल्य के वालंटियर एनसीसी कैडेट्स होगा बाल संरक्षण प्रहरी।।
एनसीसी कैडेट्स होंगे मिशन वात्सल्य के वालंटियर एनसीसी कैडेट्स होगा बाल संरक्षण प्रहरी।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- एनसीसी कैडेट्स होंगे मिशन वात्सल्य के वालंटियर एनसीसी कैडेट्स होगा बाल संरक्षण प्रहरी। जगाधरी के अग्रसेन कॉलेज में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह की कमान में आयोजित किया जा रहा है महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती तरविंदर कौर के कुशल मार्गदर्शन में मिशन वात्सल्य के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई ने 14 हरियाणा बटालियन के एनसीसी कैडेट्स को शिविर के दौरान किशोर न्याय अधिनियम पोक्सो बाल अधिकार बाल संरक्षण चाइल्ड हेल्पलाइन पुलिस हेल्पलाइन और बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया की शिक्षा स्वास्थ्य पोषण की तरह बाल संरक्षण एक महत्वपूर्ण विषय है बच्चों के साथ हो रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है बच्चे अनजान पर भरोसा कर लेते है और अपराध का शिकार हो जाते है है सतर्कता, सही निर्णय लेने की क्षमता, सभी बच्चों में विकसित हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है किशोर न्याय पोक्सो अधिनियम में सख्त सजा का प्रावधान है मिशन वात्स्ल्य बच्चों के लिए संरक्षण तंत्र है एनसीसी कैडेट्स वालंटियर बन कर संरक्षण तंत्र को मजबूती देंगे अधिकारी प्रीती शर्मा ने बताया की मिशन वात्स्ल्य के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बच्चों की शिक्षा और संरक्षण प्रभावित न हो इसके लिए उन्हें स्पॉन्सरशिप सुविधा दी जा रह है बच्चों के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 और आपातकालीन पुलिस हेल्प लाइन 112 निशुल्क हेल्प लाइन है जो हेल्प लाइन गुमशुदा, जरूरतमंद बच्चों के लिए कार्य कर रहा है सामाजिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह और आउटरीच वर्कर गौरव शर्मा ने मोके पर एनसीसी कैडेट्स को मिशन वात्स्ल्य के वालंटियर के तोर पर अपना योगदान देने की शपथ दिलवाई जिसके तहत सभी बाल संरक्षण के जागरूकता अभियान का विस्तार करेंगे जिला बाल संरक्षण इकाई ने 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसकर्नल जरनैल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जीतेन्दर दहिया, सुबेरदार मेजर जसवंत सिंह और सभी कैडट्स का धन्यवाद किया।। #newstodayhry @newstodayhry



