Haryana
Trending

यमुनानगर में मजदूर की रहस्यमयी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार II

यमुनानगर में मजदूर की रहस्यमयी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार II

  • यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर के गांव पांजूपुर में काम करने वाले मजदूर का शव खेत में लगे ट्यूबवेल की पानी कीे हो़दी में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (52) निवासी पांजूपुर के रूप में हुई मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि उसके पिता कल सुबह काम करने के लिए गांव टोडरपुर में गए थे। और पिछले एक महीने से वही पर काम पर जाते थे। कल शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। तो उनको ढूंढा गया तो पता चला की खेत के ट्यूबवेल पर उनके कपड़े बाहर रखे हुए तो उनका शव पानी की हाेदी के अंदर फंसा मिला। परिवार वालों ने उनकी मृत्यु पर शक जाहिर किया। सदर थाना यमुनानगर के पुलिस जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि कल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन का सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई की गई। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही लगेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button