जोश और उत्साह के साथ हुई 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल II
जोश और उत्साह के साथ हुई 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल II

भिवानी -(अभिषेक ठाकुर):- जोश और उत्साह के साथ हुई 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल भिवानी में श्रुति चौधरी होंगी जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी एक खेल को जरूर अपनाएं: डीसी योग से शारीरिक व मानसिक मजबूती आती है: डीसी महावीर कौशिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश का दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण फाइनल रिहर्सल के दौरान डीसी महावीर कौशिक ने योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया डीसी महावीर कौशिक ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी एक खेल को जरूर अपनाएं। खेल से जीवन मेें आगे बढऩे की भावना विकसित होती है। खेल के अलावा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित रूप से योग करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से जिला में होने वाले अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आव्हान भी किया। महावीर कौशिक शुक्रवार को स्थानीय भीम खेल परिसर में अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योगा प्रोटोकॉल फाइनल रिहर्सल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल और नगराधीश अनिल कुमार भी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि योगासन एवं प्राणायाम चिकित्सा की प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है। योग हमारे मन को मस्तिष्क के साथ में जोड़ता है। भारत के आह्वान पर योग की महत्ता को देखते हुए पूरी दुनिया ने योग को स्वीकार किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विश्व के लगभग सभी देशों में योगाभ्यास समारोह आयोजित किए जाते हैं। योग दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व नियमित रूप से योग व प्राणायाम के प्रति जागरूक करना है। उपायुक्त ने आयुर्वेद के जनक व भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर फाइनल रिहर्सल का शुभारंभ किया। योगाचार्य गजानंद कौशिक, कविता अहलावत और मदन कुमार ने योगाभ्यास में योगासन और प्राणायाम करवाए। उन्होंने कपाल भाति और प्राणायाम में नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम के साथ-साथ यौगिक दौड़, योगिक जोगिंग, सूर्य नमस्कार, दंड- बैठक, मोटापे के लिए अभ्यास, शुगर, सर्वाइकल, थायराइड के लिए आसन तथा शरीर के आठ चक्रों के लिए 8 भस्त्रिका, उज्जाई व ओम का उच्चारण तथा ध्यान आदि योग क्रियाओं का योगाभ्यास करवाया। इसी प्रकार से चालन क्रिया, शिथिलीकरण में जैसे ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन व घुटना संचालन करवाया। इसी प्रकार से खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन और त्रिकोणासन करवाए गए। बैठ कर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, वीरासन, अद्र्ध उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन, मरीच्यासन और वज्रासन का अभ्यास करवाया। पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में मकरासन, भुजंगासन और शलभासन करवाए गए। पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में सेतुबंध आसन, उत्तानपाद आसन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन और श्वासन करवाए गए। रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी, खेल विभाग से कोच, खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, अधिकारी / कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट, नेहरू युवा केन्द्र सदस्य के अलावा आम नागरिकों ने योगाभ्यास किया। फाइनल रिहर्सल के दौरान डीसी महावीर कौशिक ने योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने कहा कि योग मैराथन को रवाना करते हुए कहा कि इस योग मैराथन का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है। इसके अलावा मैराथन के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाव बारे में भी संदेश दिया है। योग मैराथन भीम खेल स्टेडियम से शुरू हुई, जो चिडिय़ा घर मोड़, शहीद भगत सिंह चौक से आईटीआई मोड़ होते हुए वापिस स्टेडियम पर संपन्न हुई। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय भीम खेल परिसर में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसी प्रकार से लोहारू में भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा में विधायक कपूर वाल्मीकि बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिले के प्रत्येक उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। बॉक्सअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्थानीय भीम खेल परिसर में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी प्रकार से विशाखापटनम में राष्ट्रीय स्तर का योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 21 जून को जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में सुबह 6 बजे से 6:30 बजे तक कुरुक्षेत्र से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा 6:30 से 7 बजे तक विशाखापटनम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।I #newstodayhry @newstodayhry



