धुरी में 18वां भव्य दीवान आयोजित किया गया ।।
धुरी में 18वां भव्य दीवान आयोजित किया गया ।।

धुरी-(वाशु गर्ग):- धुरी अग्रवाल पीर खाना ट्रस्ट धुरी की ओर से 18वा दिवान ग्रीन सिटी पीर खाना धुरी मे लगाया गया।
अग्रवाल पीरखाना ट्रस्ट धुरी ने शहर निवासियों के सहयोग से पीरखाना ट्रस्ट के श्री विजय गोयल बाबा जी के नेतृत्व में ग्रीन सिटी पीरखाना धुरी में 18वां भव्य दीवान आयोजित किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जरूरतमंद परिवारों को राशन, खिलौने, सिलाई मशीन, चप्पलें और ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर श्री विजय सिंगला वरिष्ठ पत्रकार हिंद समाचार संगरूर विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि श्री विजय गोयल बाबा जी द्वारा यह पहल की गई है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जो कार्य सरकारों को करना चाहिए वह अग्रवाल पीरखाना ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर दिव्यांगों ने अग्रवाल पीरखाना ट्रस्ट और विजय गोयल बाबा जी का धन्यवाद किया।। #newstodayhry @newstodayhry



