Haryana
Trending

मुसाहिबाला नाका पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित युवक काबू ।।

मुसाहिबाला नाका पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित युवक काबू ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मुसाहिबाला नाका इंचार्ज ने वाहनों की चेकिंग के दौरान चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक युवक को काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी ने बताया कि बीती 20 जून को मुसाहिबाला नाका इंचार्ज थाना में सूचना दी की चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक युवक को पकड़ रखा है । सदर थाना की एक पुलिस टीम मुसाहिवाला नाका पर पहुंच कर मोटरसाइकिल व युवक को हिरासत में ले लिया । पूछताछ करने पर आरोपी प्रभजोत सिंह पुत्र नोनीहाल सिंह निवासी शक्तिनगर सिरसा ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने करीब 3 साल पहले किसी अन्य व्यक्ति से खरीदा था । सदर थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की संपत्ति रखने के संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है जांच के दौरान जो भी व्यक्ति चोरी की इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button