सिरसा में फर्टिलाइजर फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी एक्सपायरी प्रोडक्ट जब्त।।
सिरसा में फर्टिलाइजर फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी एक्सपायरी प्रोडक्ट जब्त।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- रविवार दोपहर को सिरसा जिले में स्थित एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई में टीम को फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी बायो फर्टिलाइजर व अन्य अनियमितताएं मिलीं। इससे पहले भी इस फैक्ट्री का एक सैंपल जांच में फेल हो चुका है, जिसके बाद यह दोबारा कार्रवाई की गई। सीएम फ्लाइंग की इस छापेमारी का नेतृत्व निरीक्षक सुनैना ने किया। टीम में शामिल निरीक्षक सुनैना, डीडीए सुखदेव सिंह उप निरीक्षक राजेश आदि द्वारा यह छापेमारी सिरसा के खैरकां गांव स्थित लिबान फर्टिलाइजर फैक्ट्री में की गई। फैक्ट्री में एक्सपायरी डेट वाले बायो फर्टिलाइजर पाए गए, जिन्हें तुरंत प्रभाव से सीज कर लिया गया। इसके साथ-साथ कुछ फर्टिलाइजर सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अनियमितता मिलने पर नोटिस देने की तैयारी प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि फैक्ट्री में कुछ ऐसे प्रोडक्ट पाए गए हैं जो अनथॉराइज्ड हैं, यानी बिना अधिकृत अनुमति के बनाए जा रहे थे। वहीं, कुछ बोतलों व शीशियों पर कोई ब्रांड मार्क या लेबल नहीं था, जो कि नियमों का उल्लंघन है। इस पर जांच जारी है और दोष पाए जाने पर फैक्ट्री को नोटिस जारी किया जाएगा। छापे के दौरान “माइक्रो राज” नाम से 25 से 30 बाल्टी फर्टिलाइजर पाए गए, जिनकी एक्सपायरी डेट मार्च 2025 है। इनकी भी जांच कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाया जाएगा कि ये प्रोडक्ट कहां से मंगवाए गए थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था। उल्लेखनीय है कि सीएम फ्लाइंग टीम ने इससे पहले भी इसी फैक्ट्री से 2 सैंपल लिए थे, जिनमें से 1 सैंपल मिस ब्रांडेड पाया गया था। इस मामले में जांच जारी है और रि-टेस्टिंग की अपील की गई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वही फैक्ट्री संचालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी फैक्ट्री सरकार से अधिकृत लाइसेंस प्राप्त है और वे केवल वही प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं जिसकी मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि वे डिस्ट्रीब्यूटर की मांग के अनुसार फर्टिलाइजर तैयार करते हैं और खुद ही पैकिंग करके बाजार में सप्लाई करते हैं। उन्होंने दावा किया कि एक्सपायरी प्रोडक्ट को वे समय पर नष्ट कर देते हैं और जो सैंपल फेल हुआ है वह माइनर त्रुटि वाला था, जिसकी दोबारा जांच रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। फैक्ट्री 2021 से संचालित हो रही है और हरियाणा व राजस्थान में प्रोडक्ट सप्लाई किए जाते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



