PUNJAB
Trending

नशे पर जंग गांव चक मन्हासा के युवक ने छोड़ा नशा परिवार और पंचायत ने बढ़ाया हौसला।।

नशे पर जंग गांव चक मन्हासा के युवक ने छोड़ा नशा परिवार और पंचायत ने बढ़ाया हौसला।।

पठानकोट-(मुकेश कुमार):- राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नशे पर जंग मुहिम का असर देखने को मिल रहा है / गांवों में नशे की लत में डूबे युवा नशा छोड़ने को तैयार / गांव चक मन्हासन से एक युवक को लोग नंगलभूर थाने लेकर आए / पुलिस ने युवक को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया / लोगों ने राज्य सरकार की इस मुहिम की सराहना की नशे की गिरफ्त में डूब रहे पंजाब के युवाओं को वापस पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक मुहिम शुरू की गई थी, जिसे नशे पर जंग का नाम दिया गया था, जिसके तहत पहले चरण में नशा तस्करों को पकड़कर जेलों के पीछे डाला गया और दूसरे चरण में राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा गांवों में कमेटियां बनाई गई और लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे नशा तस्करों को गांवों में नहीं घुसने देंगे और राज्य सरकार की इस मुहिम का असर अब दिखने लगा है। आपको बता दें कि आज जिला पठानकोट के गांव चक मन्हासा में एक युवक ने नशा छोड़ने की कहानी अपने परिवार के साथ सांझी की, जिसके बाद परिवार वालों ने गांव के सरपंच से बात की और सरपंच नशे की दलदल में फंसे युवक को पुलिस स्टेशन ले गए जहां पुलिस ने इस व्यक्ति का हौसला बढ़ाया और उसके फैसले की सराहना की और उसे नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती भी कराया। इस मौके पर गांव के लोगों ने राज्य सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई गई यह मुहिम सराहनीय है क्योंकि आज पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी युवक ने आगे आकर कहा है कि उसने नशा छोड़ दिया है और वे पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं। वहीं जब इस संबंध में नंगलपुर थाने के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे गांव चक मन्हासा के लोगों की सराहना करते हैं जिन्होंने नशे में डूबे युवाओं को बाहर निकालने के लिए उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सभी पंचायतें अपने गांव के युवाओं को इसी तरह प्रेरित करें तो पंजाब को रंग-बिरंगा पंजाब और नशा मुक्त पंजाब बनाया जा सकता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button