Haryana
Trending

सफाई कर्मचारी नेता पुरूषोत्तम दानव ने कहा 9 जुलाई की ट्रेड यूनियन हड़ताल में भी लेंगे हिस्सा।।

सफाई कर्मचारी नेता पुरूषोत्तम दानव ने कहा 9 जुलाई की ट्रेड यूनियन हड़ताल में भी लेंगे हिस्सा।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के सफाई कर्मचारियों ने हाथों में झाडू व काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन।18 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के नाम सौंपा ज्ञापन 13 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भिवानी पहुंचने पर दिखाएंगे काले झंडे। कर्मचारी नेता सफाई कर्मचारी नेता पुरूषोत्तम दानव ने कहा : 9 जुलाई की ट्रेड यूनियन हड़ताल में भी लेंगे हिस्सा। नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल के निवास का करेंगे सफाई कर्मचारी घेराव। समान काम-समान वेतन, आबादी के हिसाब से कर्मचारियों की नियुक्ति सहित सभी मांग सरकार करे पूरी: कर्मचारी नेता सफाई कर्मचारी नेताओं का आरोप : 2014 के बाद एक भी सफाई कर्मचारी व सीवरमैन की स्थायी पद पर नहीं हुई भर्ती भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा : कर्मचारी नेता मांगें नहीं मानी तो बड़ी लंबी हड़ताल पर जा सकते है सफाई कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की भिवानी इकाई ने आज हाथों में काले झंडे व झाडू लेकर शहर के बीचो-बीच अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए 18 सूत्रीय मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाया। बड़ी संख्या मेंं सफाई कर्मचारियों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया तथा 9 जुलाई की ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में शाामिल होने की बात कही। उनहोंने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आगामी 29 तारीख को नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल के आवास का घेराव भी करेंगे। प्रदर्शन में यूनियन की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रहे पुरूषोत्तम दानव ने बताया कि वर्ष 2014 से भाजपा सरकार ने अभी तक एक भी सफाई कर्मचारी व सीवरमैन को पक्का नहीं किया है। कौशल रोजगार निगम के तहत एक लाख 20 हजार के तहत कर्मचारी लगाए गए है, परन्तु इनमें सफाई कर्मचारी व सीवरमैन की कोई नियुक्ति नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में संकल्प पत्र में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही थी, लेकिन उनमें से किसी को भी पक्का नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सफाई कर्मचारी आज कर्मचारी वर्ग के अंतिम छोर पर खड़े है, इससे नीचे उनके पास जाने के लिए स्थान नहीं है। ऐसे में स्थायी रोजगार पाने के लिए वे यह प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी 18 सूत्रीय मांग में समान काम-समान वेतन, आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सफाई व सीवरमैन को भर्ती करना, सफाई कर्मचारियों के लिए की गई घोषणाओं में बढ़ोत्तरी करना, ग्रामीण कर्मचारियों को 27 हजार तथा शहरी कर्मचारियों को 27 हजार से अधिक मानदेय देना प्रमुख मांगे है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 9 जुलाई को ट्रेड़ यूनियन जो भी फैसला लेगी, वे उनके साथ खड़ा रहेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button