Haryana
Trending

ट्रैफिक चालान पर भड़के सरपंच, डीएसपी से की न्याय की मांग I I

ट्रैफिक चालान पर भड़के सरपंच, डीएसपी से की न्याय की मांग I I

पानीपत-(अरुण मित्तल):- शहर में चालान प्रकिया को लेकर डीएसपी से मिले सरपंच एसोसिशन सदस्य समालखा शहर में दुकानों के आगे खड़े वाहनों के चालान काटने पर विभिन्न गावों के सरपंच भड़क गए और विरोध किया। जिसको लेकर सोमवार को सरपंच एसोसिएशन सदस्य डीएसपी नरेंद्र कादियान से मिले। मिलकर शहर में क़ानून व्यवस्था बनाएँ रखने, गलत चालान न करने, सरपंचो की गाड़ी का चालान न करने, उनका मान सम्मान बनाएँ रखने की मांग की। वहीं गांव छदिया सरपंच के प्रतिनिधि पति रमेश शर्मा ने बताया कि बाजार में सामान खरीदने के लिए गए हुए थे। जहां पुलिस ने नाजायज तरीके से चालान कर दिया। जिसको लेकर पुलिस कार्रवाई पर रोष प्रकट करते हुए डीएसपी साहब से न्याय की गुहार लगाई। इसी कड़ी में लेकर सरपंच चैनपाल नें बताया कि शहर में ट्रेफिक पुलिस द्वारा अंधाधुंध चालान किए जा रहें हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी बक्शा जा रहा। जिसको लेकर सोमवार को डीएसपी कार्यालय में पहुंचे थे जहां डीएसपी नरेंद्र कादियान के समक्ष अपनी मांगे रखी। जिस पर डीएसपी क नें आश्वासन दिया कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ चालान किए जाएंगे। सभी ट्रेफिक नियमों का पालन करें। साथ ही मौके पर दोनों ट्रैफिक इंचार्ज को बुलाकर हिदायत दीं। डीएसपी नरेंद्र कादियान नें बताया कि पुलिस सुरक्षा दृष्टि से अपना चेकिंग अभियान चला रही है। जनता को इसमें सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई आपराधिक घटना ना हो। पुलिस ने उन वाहनों के चालान काटे हैं जिन वाहनों की नंबर प्लेट नहीं है, या फिर नंबर प्लेट पर कुछ ओर लिखवा रखा हैं। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। जो गलत होगा उस पर कार्रवाई होगी। डीएसपी नरेंद्र कादियान नें लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों की पालना के प्रति गंभीर रहें और अनदेखी न करें। साथ में सड़कों पर अतिक्रमण को बढ़ावा न दें। उन्होंने नियमों की पालना के प्रति दुकानदारों, रेहड़ी वालों, फुटकर विक्रेताओं व वाहन चालकों को जागरूक करते हुए चेताया कि पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलेगा, जो भी नियमों की अवहेलना करते हुए पाया जाएगा, उसका चालान काटा जाएगा। सोमवार को डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने व सड़कों पर अतिक्रमण न करने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। फिर भी लोग नहीं मानते हैं तो सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में आमजन सड़कों पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button