टोल टैक्स के पास एक महिंद्रा पिकअप को पकड़ कर अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की।।
टोल टैक्स के पास एक महिंद्रा पिकअप को पकड़ कर अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने मिल्क माजरा टोल टैक्स के पास एक महिंद्रा पिकअप को पकड़ कर अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की। टीम ने मौके से 40 पेटी देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की। आरोपी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी नारकोटिक सेल की ताबड़तोड़ कार्रवाई मंगलवार को एंटी नारकोटिक सेल ने मिल्क माजरा टोल टैक्स पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने अंबाला से आ रही एक महिंद्रा पिकअप को संदिग्ध मानते हुए रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप से 40 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसमें देसी और अंग्रेजी दोनों प्रकार की शराब शामिल थी। ड्राइवर से पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब अवैध रूप से कहीं सप्लाई की जानी थी। आरोपी जैधर निवासी प्रदीप गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैधर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से नेटवर्क और शराब के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी शिकंजे में लिया जाएगा और इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



