गुरुग्राम में दीवार गिरने से श्रमिक दबे रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला।।
गुरुग्राम में दीवार गिरने से श्रमिक दबे रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला।।

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम में दीवार गिरने से श्रमिक दबे SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला 2 घंटे चल SDRF का रेस्क्यू अभियान दीवार गिरने से एक श्रमिक की हालत गंभीर दीवार के पास आराम कर रहे थे श्रमिक तभी अचानक से गिरी दीवार स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गुरुग्राम के बसई गांव में देर रात एक बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। यहां एक दीवार अचानक से गिर गई। जब यह हादसा हुआ तो उस दौरान दीवार के पास कुछ श्रमिक आराम कर रहे थे दीवार गिरने से वह नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल को इसकी सूचना दी। दअरसल दीवार गिरने से आस पास हड़कंप मच गया। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 2 घंटे चला और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे एक मजदूर को बाहर निकला गया।वही मलबे के नीचे फंसे कुछ मजदूर लोगों की मदद से खुद बाहर निकल आए थे लेकिन सुरेंद्र नाम का श्रमिक बाहर नहीं निकल पाया था। जिसके बाद एसडीआरएफ की मदद से उसे बाहर निकाला गया और तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जांच में सामने आया है कि यहां दीवार के पास खुदाई का काम चल रहा था काम खत्म करने के बाद श्रमिक यही आराम करने लगे। इस दौरान साइड की दीवार गिर गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



