तेज बारिश के बाद छत ढही! कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा I I
तेज बारिश के बाद छत ढही! कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा I I

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र आज हुई तेज बारिश के बाद शाम को मोहल्ले शास्त्री नगर मार्केट कॉलोनी में एक घर की छत अचानक ढह गई। हादसे में घर के अंदर बैठे एक दंपती और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर गुजारा करता है। युवक ने बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे काम से लौटकर घर आया था। वह अपनी पत्नी और करीब 6 साल के बेटे वंश के साथ बैठा ही था कि शाम 4 बजे अचानक तेज आवाज के साथ छत गिर गई। मलबे में तीनों दब गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। तीनों को कई जगह चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने ये मकान करीब पांच साल पहले बनवाया था। छत लकड़ी की कड़ियों पर टिकी थी, जो बारिश की वजह से कमजोर हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि वह पहले ही दिहाड़ी पर काम कर जैसे-तैसे घर चला रहे थे, अब मकान ढहने से सिर छुपाने की जगह नहीं बची है। लोगों ने भी प्रशासन से तुरंत मदद देने की मांग की है।। #newstodayhry @newstodayhry



