भिवानी अस्पतालों में आई फ्लू मरीजों की भीड़, सावधानी जरूरी II
भिवानी अस्पतालों में आई फ्लू मरीजों की भीड़, सावधानी जरूरी II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी, आई फ्लू का संक्रमण प्रदेश में बढ़ता जा रहा है।इसी कड़ी में भिवानी की बात की जाए तो भिवानी में लगातार आई फ्लू संक्रमित मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। दरअसल, बारिश और उमस के बाद अचानक ही आई फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वही आई फ्लू संक्रमण बच्चों के साथ साथ हर वर्ग के लोगों में देखा जा रहा है डॉक्टर ने कहा कि फ्लू संक्रमण मरीज को सावधानियां बरतने की जरूरत है और आंखों पर काला चश्मा लगाए ताकि दूसरों को आई फ्लू संक्रमण ना हों। संक्रमित बीमारी की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर खास तौर पर एहतियात बरतने की सलाह दी है। वहीं जिन घरों के अंदर आई फ्लू से कोई सदस्य संक्रमित है तो उसके आइसोलेशन के लिए भी व्यवस्था के निर्देश हैं, क्योंकि अन्य सदस्यों को भी आंखों में संक्रमण का खतरा हो सकता है। भिवानी के सामान्य अस्पताल की ओपीडी में भी आंखों की बीमारियों से संक्रमित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी आई फ्लू को लेकर ओपीडी में चिकित्सकों की व्यवस्था के साथ मरीजों को इससे बचाव के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। आई फ्लू फैलने का कारण बताते हुए डॉ एडविन ने बताया कि आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। ये संक्रमण आंखों के व्हाइट पार्ट में होता है खासतौर पर यह मानसून के मौसम में तेजी से फैलता है। बारिश के मौसम में हवा में प्रदूषण के साथ नमी भी बरकरार रहती है और यही नमी आई फ्लू का कारण बनती है, क्योंकि मानसून सीजन में नमी के कारण बैक्टीरिया, वायरस आसानी से रिप्लीकेट होते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि आई फ्लू को लेकर सतर्कता बरतें और संक्रमित बच्चे का माता पिता ज्यादा ख्याल रखे। वहीं स्वास्थ्य विभाग तरफ से पूरी तैयारी है लोगों को घबराने की जरूरत नहीं बल्कि सावधानी और एहतियात बरतने की जरूरत है।। #newstodayhry @newstodayhry



