फुटपाथ खाली कराओ अभियान, दुकानदारों को चेतावनी II
फुटपाथ खाली कराओ अभियान, दुकानदारों को चेतावनी II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र शहर में थानेसर नगर परिषद का अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी है कहीं दुकानदारों का समान जब्त कई किए चालान. नगर परिषद की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर में कई जगहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान किये और सामान भी जब्त किया. आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र शहर का धार्मिक समाजिक महत्व है, यहाँ लाखो पर्यटक आते हैं इसके बावजूद लोगों ने फुटपाथ समेत दुकानों और बाजारों में अवैध अतिक्रमण किया हुआ है. कुरुक्षेत्र पीपली रोड पर मोहन नगर चौक से लेकर पीपली तक अभियान चलाया जिसके तहत प्लास्टिक के लिफाफे और फुटपाथ पर रखा समान जब्त किया गया कुरुक्षेत्र ट्रैफिक पुलिस की टीम ने भी इस अभियान में नगर परिषद का सहयोग किया. कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई वहीं अनेक लोगों के चालान भी किए गए. नगर परिषद थानेसर के अधिकारियों का दावा है कि यह अभियान जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry



