Haryana
Trending

आज समाजसेवी चिराग सिंघल द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन शहर के एक रेस्टोरेंट में किया गया II

आज समाजसेवी चिराग सिंघल द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन शहर के एक रेस्टोरेंट में किया गया II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- आज समाजसेवी चिराग सिंघल द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन शहर के एक रेस्टोरेंट में किया गया जिसमें की शहर के सभी पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया गया था. चिराग सिंघल ने बताया की 14 अप्रैल 2025 को यमुनानगर के कैल गाँव में हुयी पी. एम्. मोदी की रैली के लिए दीनबंधु छोटू राम थर्मल पॉवर प्लांट द्वारा कुल लगभग 11 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया, जिसमे की सबसे आश्चर्यजनक 3000 पत्रकारों के लिए खाने का इन्तेजाम का खर्च 4.5 लाख रहा, क्यूंकि इतने पत्रकार तो पुरे हरियाणा में भी नहीं है जितने की सिर्फ यमुनानगर में हुयी रैली में दिखा दिए गए. उन्होंने पत्रकार एसोसिएशन से पूछा की क्या यमुनानगर में हुए इस कार्यक्रम में 3000 पत्रकार आये थे क्या? सभी ने कहा की मुश्किल से 200-250 की संख्या रही होगी. इस पुरे बजट में 1.27 करोड़ विविध खर्चे के तौर पर दिखाए गए, जबकि सारा खर्च पहले से टेंडर से होता है तो विविध खर्च ज्यादा से ज्यादा 10-15 लाख हो सकता है. चिराग सिंघल ने 30000 पुलिस कर्मी की तैनाती पर भी सवाल उठाते हुए इसकी जांच सीबीआई से करवाने की मांग की. इस अवसर पर राहुल भान और गोरव गोयल भी उपस्थित रहे इसके बाद डी पी आर ओ डॉक्टर मनोज कुमार ने बयान जारी किया कि 3000 खाने के पैकेट बन गए थे और पत्रकार 300 हि थे, जिस्मे से 125 पत्रकार चंडीगढ़ से आए थे इसके बाद चिराग सिंघल ने फिर से एक वीडियो जारी करके पूछा कि अगर 3000 खाने के पैकेट बन गए तो क्या एक पत्रकार 6-10 पैकेट खा सकता है? और अगर खाने के पैकेट बन गए तो फिर जो बुफे वहां लगाया गया था वो किसके लिए था जोकी वीडियो में साफ नजर आ रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button