Haryana
Trending

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा: समरसता, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व II

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा: समरसता, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भगवान जगननाथ रथ यात्रा सनातन संस्कृति का उज्जवल पर्व हैं, जो श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देती हैं तथा समस्त मानवता विकास का पथ दिखाती हैं ये शब्द लायंस कलब सिरसा अमर के संस्थापक स्वामी रमेश साहुवाला ने भगवान जगननाथ यात्रा पर स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए उन्होंनें कहा इस रथ यात्रा में कोई भी व्यक्ति, चाहे किसी भी जाति, धर्म लिंग या सामजिक पृष्ठ भूमि का हो भगवान के दर्शन कर सकता हैँ और रथ को खींचने मे भाग ले सकता हैँ। उन्होंने कहाँ कि ये दर्शाता हैं कि ईश्वर की कृपा सभी के लिए समानरुप से उपलब्ध हैं। श्री साहूवाला ने कहा कि यह यात्रा इस बात की प्रतीक हैं कि भगवान केवल मंदिरों में ही निवास नहीं करते बलिक वे अपने भक्तों के बीच आते हैं। जो लोग पूरे वर्ष मदिर नहीं जा पाते, उन्हे भी भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता हैँ उन्होंने कहा कि रथयात्रा को शरीर और आत्मा के मिलन का प्रतीक माना जाता हैं। रथ रूपी शरीर में आत्मारूपी भगवान जगननाथ विराजमान होते हैं यह संदेश देता हैँ की जीवन की सफलता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ शरीर का होना आवश्यक है, क्योंकि पवित्र और स्वस्थ शरीर मे ही भगवान का वास होता हैं। श्री साहुवाला ने कहा की हमें अपने कर्म करने चाहिए और ईश्वर पर विस्वास रखना चाहिए क्योंकि वह हमारे प्रयासों में सहायता तथा सभी बाधाओं को दूर करते उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा हमें समानता, भक्ति , समर्पण, पारिवारिक, मूल्यों, महत्व जैसे कई महत्वपूर्ण जीवन संदेश देती हैं। यह एक ऐसा पर्व हैँ जो मानवता को एक साथ लाता हैँ और सभी को आध्यात्मिक उत्थान का अवसर प्रदान करता हैँ इससे पूर्व नीलम और कुसुम ने मुख्यअतिथि रमेश साहूवाला का स्वागत किया और कहा कि हम सब को भगवान जगन्नाथ के बारे बताया उसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैँ इस अवसर पर स्वामी रमेश साहूवाला ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस अवसर पर अंजली, स्मृति सिन्हा, कुसुम, नीलम, ममता, सोनम, रीना, पारुल. उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button