राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 5 जुलाई को होगी पीटीएम, छात्रों और अभिभावकों के लिए खास आयोजन II
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 5 जुलाई को होगी पीटीएम, छात्रों और अभिभावकों के लिए खास आयोजन II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- हरियाणा में ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो चुके है और आज से सभी स्कूल फिर से खुल चुके है। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 5 जुलाई को तीसरी से 5वीं कक्षा के छात्रों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पीटीएम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की कमियों को दूर करना है। इस मौके पर भिवानी की जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने बताया कि हरियाणा मे सभी स्कूल पूर्व की भांति खुल चुके है। सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पांच जुलाई को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। अभिभावक-शिक्षक संवाद से पहले मटका दौड़, नींबू दौड़, तीन पैर दौड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी जैसी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी जिसमें छात्रों के साथ ही अभिभावक भी शामिल होंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकांलीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को गृहकार्य दिया गया था। इस गृहकार्य को इस प्रकार तैयार किया गया था कि विद्यार्थियों को ऐसे अनुभव-आधारित कार्यों के अवसर मिले, जिनसे न केवल उन्हें वास्तविक जीवन से जुडऩे का मौका मिला, बल्कि उनकी रचनात्मकता, स्वायत्तता और जिज्ञासा को भी प्रोत्साहन मिला। इस गतिविधि को परिवार के बड़े सदस्यों के सहयोग से पूरा करना था, ताकि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को विद्यार्थियों की शिक्षा में बढ़ावा दिया जा सके। इसके मद्देनजर पांच जुलाई को राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीटीएम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की खामियों को दूर कर उनकी विषयों में पकड़ मजबूत करना है। बैठक में यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि अभिभावकों ने बच्चों के साथ किस प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया है और वे किस तरह से बच्चों के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



