Haryana
Trending

गुरुग्राम के वार्ड-1 में पेयजल संकट का समाधान, राव नरबीर सिंह ने किया बूस्टिंग स्टेशन का शिलान्यास II

गुरुग्राम के वार्ड-1 में पेयजल संकट का समाधान, राव नरबीर सिंह ने किया बूस्टिंग स्टेशन का शिलान्यास II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- अब नहीं होगी वार्ड 1 में पीने के पानी की कमी कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने वार्ड 1 में बूस्टिंग स्टेशन का किया शिलान्यास सिकंदरपुर घोसी एवं आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति होगी सुदृढ़ उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को नगर निगम के वार्ड-1 स्थित ग्राम सिकंदरपुर घोसी में नए बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है। बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण से सिकंदरपुर घोसी के अलावा आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था सशक्त होगी और पानी के दबाव में अभूतपूर्व सुधार आएगा। वर्तमान में क्षेत्र के ऊंचाई वाले भागों में कम दबाव के कारण नागरिकों को परेशानी होती थी। यह परियोजना नागरिकों की पुरानी मांग के समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल है। वही उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बढ़ती हुई आबादी के मद्देनजर जलापूर्ति अधोसंरचना को आधुनिक बनाना अत्यंत आवश्यक है। इस उद्देश्य से नगर निगम द्वारा कई चरणों में जलापूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इससे हर परिवार तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पहुंच सकेगा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा इसकी सतत निगरानी की जाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button