अतुल फाउंडेशन प्राइवेट कंपनी के माध्यम से मिठनपुरा ट्रस्ट ने किया पौधारोपण II
अतुल फाउंडेशन प्राइवेट कंपनी के माध्यम से मिठनपुरा ट्रस्ट ने किया पौधारोपण II


ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया):- खंड के गांव मिठनपुरा की जागरूक शहीद भगत सिंह ट्रस्ट ने करने बारिश के मौसम को देखते हुए पौधारौपण अभियान चलाया जिसमें अतुल फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डॉक्टर लालचंद रूहिल के माध्यम से ट्रस्ट ने गांव के क्रिकेट स्टेडियम में सैकड़ो छायादार पौधे लगाएं अतुल फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डॉक्टर लालचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य इस बारिश के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाना है तथा पर्यावरण को बचाना है उन्होंने कहा कि आज के मौसम में जितने संभव हो ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ताकि आने वाले भविष्य में बेहतर गर्मी से कुछ राहत मिल सके वही हर गांव में विकास की तेज बढ़ रही गति के साथ कच्चे घरों को तोड़कर लोग पक्के मकान बना रहे हैं जिससे पक्षियों के घोसला आसियाने भी खत्म होते जा रहे हैं जिससे लगातार पक्षियों की संख्या घट रही है। तो इस प्रकार के पौधारौपण अभियान से जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं पक्षियों के लिए भी अपने घोंसले बनाने के लिए आशियाना बनाने के लिए आसानी से जगह मिल पाएगी। शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा के डायरेक्टर समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमी कुलदीप मुंदलिया व पर्यावरण संरक्षण मंत्री नरेश रूहिल ने अतुल फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिन्होंने पौधे लगाने के लिए विशेष रूप से ग्राम मिठनपुरा को चुना उन्होंने कहा कि कंपनी ने गांव मिठनपुरा की शहीद भगत सिंह ट्रस्ट के जागरूक व मेहनती सदस्यों व पर्यावरण के प्रति उनकी सोच को देखते हुए उन्होंने इसी गांव में पौधारौपण करने का फैसला लिया और ट्रस्ट के माध्यम से यह पौधारोपण अभियान चलाया ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने कंपनी के डॉक्टर को आस्वस्थ करते हुए कहा कि निश्चित रूप से कंपनी के द्वारा दिए गए एक-एक पौधा लगाकर के उन्हें वट वृक्ष बनाने पर पूर्ण रूप से जोर दिया जाएगा और हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



