किसानों की महापंचायत के बाद पुलिस और किसानों का हुआ आमना सामना।।
किसानों की महापंचायत के बाद पुलिस और किसानों का हुआ आमना सामना।।


नूंह-(निकुंज गर्ग):- किसानों की महापंचायत के बाद पुलिस और किसानों का हुआ आमना सामना। किसानों ने एचएसआईआईडीसी द्वारा चलाए जा रहे काम को रुकवाया। हरियाणा, यूपी, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों के किसानों ने नूंह महापंचायत में लिया भाग, महिलाएं भी भारी संख्या में रही मौजूद। किसानों को रोकने के लिए रहा भारी पुलिस बल तैनात। हरियाणा के किसान नेता रवि आज़ाद को मिली तेजाब डालकर मारने की धमकी। सरकार और प्रशासन की लाठी और गोलियों से नहीं डरते तो ऐसे ऐरे गैरे नत्थू खैरे से क्या डरेंगे नूंह जिले के नौ गांवों के किसानों का सरकार द्वारा 1600 एकड़ भूमि को अधिग्रहण किया गया था, जिसके बचे मुआवजे को लेकर किसान पिछले 15 महीनों से धरना प्रदर्शन पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने महापंचायत बुलाई जिसमें देश के कई राज्यों से किसान नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान किसान नेता रवि आज़ाद के नेतृत्व में लगभग 4 घंटे चली महापंचायत में निर्णय लिया गया कि सरकार ने किसानों की जमीन को सस्ते दामों में हड़प कर वहां काम तो शुरू कर दिया है लेकिन किसानों को मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है। इसको लेकर किसानों ने फैसला लिया कि जब तक किसानों की बचे मुआवजे ब्याज सहित 25 लाख रुपए न देने व उनके द्वारा किसानों से लिए गए एफिडेविट जब तक रद्द नहीं किए जाएंगे वो एचएसआईआईडीसी का काम नहीं होने देंगे। किसानों ने रुकवाया मौके पर चल रहा काम। पंचायत के बाद किसानों ने इकट्ठा होकर एचएसआईआईडीसी द्वारा चलाए जा रहे सड़कों व सीवर लाइन बिछाने के काम को मौके पर पहुंच रुकवाने का काम किया। जिसपर भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने का काम किया लेकिन किसानों ने पुलिस का लगाया गया घेरा तोड़कर काम को रुकवाने में किसान कामयाब रहे। दो डीएसपी सहित रहा भारी पुलिस बल तैनात। किसानों की भारी भीड़ देखकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा हालातों को मद्देनजर रखते हुए डीएसपी हरिंद्र कुमार हैडक्वाटर नूंह व डीएसपी अजायब सिंह फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई बार पुलिस और किसान आमने सामने हुए लेकिन किसानों की भारी भीड़ और कई राज्यों से आए किसान नेता लगातार आगे ही बढ़ते रहे। डीसी और एसपी ने एचएसआईआईडीसी कार्यालय पहुंच की किसानों की कमेटी के साथ बैठक। जब किसान और पुलिस आमने सामने हुए तो तभी बीच में मैसेज आया कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और एसपी राजेश कुमार नौ गांवों के किसानों की लोकल कमेटी से बैठक कर बातचीत करना चाहते हैं। किसानों की 17 सदस्यों की कमेटी ने डीसी और एसपी के साथ बैठक की। बैठक में जहां किसान बचा मुआवजा देने व एफिडेविट कैंसिल करने की मांगों को लेकर अड़े रहे तो वहीं डीसी इन मांगो को लेकर सहमत नहीं हुए। डीसी ने साफ शब्दों में कहा कि किसान अपनी जमीन का मुआवजा पहले ही ले चुके हैं और उन्होंने इसके लिए अपना एफिडेविट भी दिया है। ये किसानों की नाजायज मांग है, जिनके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अवलोकन कर मना कर दिया है। इतना ही नहीं डीसी ने कहा कि अगर किसानों के बच्चों को बेहतर शिक्षा या स्किल डिवेलपमेंट के संसाधन मुहैया कराने की बात है तो वो उसके लिए तैयार हैं। जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक धरना रहेगा चालू किसान नेता रवि आज़ाद ने कहा कि महापंचायत के बाद काम रोकने का फैसला लिया गया है और डीसी के साथ हुई बैठक भी सफल नहीं रही है। जिसको लेकर अब काम रुकवा दिया गया है। और बाहर से आए सभी किसान नेता इस धरना प्रदर्शन को यहीं बैठकर मेवात के किसानों के साथ चलाएंगे। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक ये धरना प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा। इस दौरान जब वो किसानों के साथ महापंचायत में व्यस्त थे तभी उनके फोन पर मैसेज आया कि रवि आज़ाद तुझे तेजाब डालकर मार दिया जाएगा। जिस पर रवि आज़ाद ने पत्रकारों से कहा कि मैं फोन पर मैसेज के माध्यम से किसी आजाद नाम के व्यक्ति ने तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी है, जो इन नौ गांवों में से ही आज़ाद नाम का व्यक्ति है। रवि आज़ाद ने कहा कि वो किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं। यहां के नौ गांवों के किसान उनका अपना परिवार है। अगर किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ते हुए उनकी जान भी चली जाए तो कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वो किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ते हुए सरकार की बंदूक, गोलियों और लाठी डंडों से नहीं डरते तो ऐसे ऐरे गैरे नत्थू खैरे की धमकियों से क्या डरना। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कमेटी जैसा कहेगी वैसा करेंगे। अभी इस पर बातचीत चल रही है। पंचायत में आए हुए सभी किसानों ने कहा रवि आज़ाद को धमकी देने वाला किसानों का दुश्मन। इस दौरान महापंचायत में आए हुए किसानों ने रवि आज़ाद को मिली धमकी पर कहा कि सभी किसान रवि आज़ाद के साथ हैं। अगर रवि आज़ाद को मारना तो बहुत दूर की बात है अगर इसका बाल भी छुआ तो किसान उसका बहुत बुरा हश्र करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



