Haryana
Trending

पंचकूला निगम भवन निर्माण में ₹11.25 करोड़ का घोटाला, सीएम को भेजी गई शिकायत II

पंचकूला निगम भवन निर्माण में ₹11.25 करोड़ का घोटाला, सीएम को भेजी गई शिकायत II

पानीपत-(अरुण मित्तल):- नगर निगम पंचकूला के निर्माणाधीन नए ऑफिस भवन के ठेका देने के कार्य में 11.25 करोड़ रुपये का फ़र्ज़ीवाड़ा,सीएम को भेजी शिकायत। 13 करोड़ में होने वाला बकाया निर्माण कार्य 24.25 करोड़ में कराने की तैयारी समालखा में आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता करके बताया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत भेज कर पंचकूला नगर निगम के नए कार्यालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग के ठेका कार्य को रद्द करके विजिलेंस जाँच कराने की मांग की है । शिकायत की प्रतियाँ नगर निगम आयुक्त , महानिदेशक अर्बन लोकल बॉडीज को भी भेजी हैं। कपूर ने आरोप लगाया कि पंचकूला सेक्टर 3 में नगर निगम पंचकूला के कार्यालय के लिए नई बनाई जा रही बिल्डिंग के बकाया कार्य का ठेका देने के कार्य में 11.25 करोड़ रुपये का फ़्रॉड कार्य कारी अभियंता प्रमोद कुमार व ठेकेदार फर्म मैसेर्स एमएम एनवरो इंजीनियर्स के मालिक बलबीर सिंह की मिलीभगत से किया जा रहा है । मात्र 13 करोड़ में होने वाले बकाया निर्माण कार्य को 24.25 करोड़ में कराने का ठेका दिया जा रहा है । फ़र्ज़ीवाड़े के इस खेल की कमान पर्दे के पीछे मेयर के एक करीबी व्यक्ति ने संभाल रखी है । निगम द्वारा ठेका मंजूर करने की फाइल अंतिम स्वीकृति के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग में पहुंच चुकी है। 11.25 करोड़ का फ़र्ज़ीवाड़ा एक्सीयन प्रमोद ने ऐसे किया शिकायत में पीपी कपूर ने बताया कि नगर निगम पंचकूला की सेक्टर 3 में बेसमेंट सहित चार मंज़िला नई ऑफिस बिल्डिंग बनाने के लिए निगम ने दिसंबर 2019 में कुल 29 करोड़ रुपये मे वासु कंस्ट्रक्शन कम्पनी को दिया था । करीब 16 करोड़ में बिल्डिंग का स्ट्रक्चर बन जाने पर एक्सीयन प्रमोद ने अपने चहेते ठेकेदार बलबीर सिंह( एमएम एनवरो इंजीनियर्स) को ठेका देने के लिए वासु कंस्ट्रक्शन का ठेका माह फ़रवरी 2023 में रद्द करवा दिया,जबकि पुराने ठेकेदार का सिर्फ 13 करोड़ का काम बकाया था और पुराना ठेकेदार इसी 13 करोड़ में बकाया काम करने को तैयार था । लेकिन दिनांक 18 अप्रैल 2025 को नए ठेकेदार एमएम एनवरो इंजीनियर्स से मिलीभगत करके सरकार को 11.25 करोड़ का चूना लगवाते हुए एक्सीयन प्रमोद ने 13 करोड़ रुपये में होने वाले बकाया कार्य को 24.25 करोड़ रुपये में अपने चहेते ठेकेदार एम एनवरो इंजीनियर्स के नाम अलॉट करवा कर फाइनल स्वीकृति के लिए फाइल निदेशालय में भिजवा दी । जबकि इस नौ सिखिया ठेकेदार को इस तरह की बेसमेंट प्लस चार मंजिला बिल्डिंग के निर्माण का कोई अनुभव तक नहीं है । चहेते ठेकेदार को ठेका दिलवा कर बड़ा घपला करने के लिए मूल टेंडर व डीएनआइटी की प्रमुख शर्तों की घोर उल्लंघना की गई । अयोग्य ठेकेदार को ठेका देने के लिए ऐसे किया ड्रामा शिकायत में कपूर ने बताया कि गत 12 फरवरी 2025 को निगम के नए ऑफिस भवन के बकाया निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए। इस पर टेक्निकल बिड में एक्सीयन का चहेता ठेकेदार एमएम एनवरो इंजीनियर्स अयोग्य पाया गया और दूसरा ठेकेदार अग्रवाल इंजीनियर्स एन्ड कांट्रेक्टर्स क्वालिफाई हो गया तो एक्सीयन प्रमोद ने मनमानी कर ठेका ही रद्द करवा दिया । चहेते ठेकेदार को ठेका दिलवा कर फ़र्ज़ीवाड़ा करने के लिए ठेकेदारों का पूल बना कर 18 अप्रैल 2025 को दोबारा टेंडर निकालने का ड्रामा किया गया । इस ड्रामे के बाद गत 12 फरवरी को टेक्निकल बिड में अयोग्य घोषित हुई फर्म मैसेर्स एमएम एनवरो को नए मनमाने रेट्स 24.25 करोड़ रुपये पर ठेका अलॉट करवा दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button