Haryana
Trending

VEC क्वीन ऑफ इंडिया सीजन 2 का गुरुग्राम में भव्य आगाज़ II

VEC क्वीन ऑफ इंडिया सीजन 2 का गुरुग्राम में भव्य आगाज़ II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम वीईसी क्वीन ऑफ इंडिया सीजन 2 का हुआ आगाज सीजन 2 को लेकर प्रतिभागियों में दिखा क्रेजरेम्प पर जलवे बिखेरे प्रतिभागियों ने बटोरी तालियाबालीबुड आइकॉन नीलम कोठारी ने वाइस मैसेज के जरिए बढ़ाया प्रतिभागियों के हौसलागुलाबी नगरी जयपुर में होगा सीजन 2 का फाइनल वीईसी क्वीन ऑफ इंडिया अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ गया है। गुरुग्राम के मॉलीक्यूल एयर बार, आईएफसी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ वीईसी क्वीन ऑफ इंडिया 2025 सीजन 2 की धूमधाम से शुरुआत हुई। इस दौरान अग्रणी फैशन इनसाइडर, डिजिटल क्रिएटर, फाइनलिस्ट और प्रतियोगिता की प्रतिभागी उपस्थित रहीं। ब्यूटी विद बोल्ड विजन के साथ सीजन 2 ने भव्य शुरुआत की। वीईसी क्वीन ऑफ इंडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत उद्यमी मुस्कान गैरोला ने की थी। अपनी शुरुआत से ही यह आयोजन सार्थक तरीके से भारत की आधुनिक सौंदर्य की दुनिया को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। लॉन्चिंग इवेंट ने खूबसूरती, महत्वाकांक्षा एवं सशक्तीकरण को मजबूती के साथ सभी के सामने रखा। अपने भव्य एवं रोचक माहौल के लिए मशहूर मॉलीक्यूल एयर बार की खूबसूरती ने आयोजन को चार चांद लगा दिए। सेलेब्रिटी लाइफस्टाइल इन्फ्लूएंसर एवं वीईसी क्वीन ऑफ इंडिया 2025 सीजन 2 की ऑफिशियल इन्फ्लूएंसर अंशु धवन ने कार्यक्रम को को-होस्ट किया। उन्होंने अपने करिश्माई अंदाज से कार्यक्रम की खूबसूरती बढ़ा दी। आयोजकों ने बताया कि बॉलीवुड आइकॉन नीलम कोठारी सोनी आगामी ग्रैंड फिनाले की सेलेब्रिटी ज्यूरी मेंबर होंगी। कार्यक्रम के दौरान उनका स्पेशल रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज भी जारी किया गया। उन्होंने वीईसी प्लेटफॉर्म की तारीफ की और जयपुर फिनाले का हिस्सा बनने को लेकर खुशी जताई। वही कार्यक्रम के दौरान वीईसी म्यूज ऑफ द ईवनिंग का भी एलान किया गया। हमारे आसपास हर महिला खूबसूरती और साहस की मिसाल है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा, महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों, वेलनेस एवं सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देने के बड़े मिशन पर भी चर्चा की। इसके लिए अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन जैसे एनजीओ से गठजोड़ किया गया है। वीईसी क्वीन ऑफ इंडिया 2025 सीजन 2 का आयोजन अक्टूबर में गुलाबी शहर जयपुर में किया जाएगा। इस आयोजन में क्वीन्स इलोक्वेंस टेस्ट, कल्चरल कॉटर वॉक और ग्रेविटास एंड विजन टेस्ट जैसे खास राउंड्स की मदद से प्रतिभागियों की विविधता एवं सोच की गहराई को जानने की कोशिश की जाएगी। मिस एवं मिसेज दोनों ही श्रेणियों को शामिल करते हुए यह भारत की उन चुनिंदा सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से है, जिसमें हर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। गोवा में पहले सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की उपस्थिति में 16 फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया था।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button