भिवानी में बारिश के बाद जलभराव, प्रशासनिक दावे हुए फेल II
भिवानी में बारिश के बाद जलभराव, प्रशासनिक दावे हुए फेल II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी बारिश के बाद विभिन्न जगहों पर जल भराव की स्थिति देखने को मिली। भिवानी में जिला प्रशासन के द्वारा जल भराव पुख्ता प्रबंध फेल नजर आए। वही जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जल भराव पर लोगों ने कहा कि सरकार बड़े बड़े दावे कर रही हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ और ही है सालों से भिवानी में जल भराव होता है लेकिन जिला प्रशासन सोया हुआ है। इस मौके छात्रावासी दीपक और दुकानदारो ने कहा कि रात आई बारिश के बाद शहर में जल भराव की स्थिति बन जाती है। जिसे दुरुस्त किया जाना चाहिए। वही हंसी गेट क्षेत्र के दुकानदारों ने बताया कि यहां सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, जो थोड़ी सी बारिश के बाद भर जाते हैं।यहां कोई भी हादसा हो सकता है,उन्होंने कहा कि बच्चे बुजुर्ग भी यहां से गुजरते हैं।उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि इन्हें दुरुस्त करे। वही दुकानदार का कहना है कि भिवानी के हांसी गेट पर बिजली का लोहे का खंभा है जो बनी में है और कई बार अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाया है लेकिन कोई समाधान हुआ है उन्होंने कहा कि अगर पानी में करंट आया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है उन्होंने कहा कि प्रशाशन को चाहिए कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए। हर बार जलभराव की स्थिति से निपटने के तमाम दावे प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और है।। #newstodayhry @newstodayhry