Haryana
Trending
ओढ़ा में शीतला माता मंदिर का दूसरा स्थापना दिवस 12 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा II
ओढ़ा में शीतला माता मंदिर का दूसरा स्थापना दिवस 12 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा II


कालांवाली-(पवनशर्मा):- ओढ़ा में गौशाला रोड पर शनिदेव व काली माता मंदिर के साथ शीतला माता के मंदिर में 12 जुलाई दिन शनिवार को दूसरा मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी हरदेव पप्पी वर्मा ने बताया कि सुबह 6 बजे माता रानी के स्वरूप को विधिपूर्वक स्नान करवाकर नए वस्त्र धारण करवाएं जाएंगे और उसके बाद हवन यज्ञ होगा। हवन यज्ञ के बाद महिला मंडल द्वारा संकीर्तन होगा और 11 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



