9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, कर्मचारियों ने सरकार को दी आरपार की चेतावनी।।
9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, कर्मचारियों ने सरकार को दी आरपार की चेतावनी।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के बस स्टैंड पर सर्वे कर्मचारी संघ और CITU के संयुक्त तत्वाधान में 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल में देश भर के कर्मचारी हिस्सा लेंगे और सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पैंशन बहाल की जाए, सरकारी विभागों का निजीकरण ना करे सहित विभिन्न मांग शामिल हैं इस बारे में जानकारी देते हुए सर्वे कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष सुदर्शन सरोहा ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों को लेकर कर्मचारियों में रोष है जिसकी विरोध में 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर देश भर के कर्मचारी हिस्सा लेंगे और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की बात रखे गे। सरकार ने समय पर कर्मचारियों की मांग नहीं मानी तो कर्मचारी सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



