Haryana
Trending

मैंगो मेले में यमुनानगर का जलवा, पांच आम उत्पादकों को मिला पुरस्कार।।

मैंगो मेले में यमुनानगर का जलवा, पांच आम उत्पादकों को मिला पुरस्कार।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- हरियाणा के पंचकूला के यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर में आयोजित 32वें मैंगो मेले यमुनानगर के पांच आम उत्पादकों को पुरस्कार मिले। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व विशिष्ट अतिथि आरती सिंह राव पहुंचे और आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यमुनानगर जिला बागवानी अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि इस मेले में आम की ढाई सौ किस्में पेश की गई। बागवानी विभाग द्वारा आम उत्पादक किसानों से नॉमिनेशन करवाए गए थे, कुल 23 नॉमिनेशन आए थे जिसमें से 11 नॉमिनेशन यमुनानगर जिला के थे ,इस मेले में कुल 9 आम उत्पादकों को पुरस्कृत किया जाना था, जिन में से पांच आम उत्पादक यमुनानगर जिला से संबंधित है, जो विभाग के लिए गर्व की बात है। डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि जिन आम उत्पादकों ने आम की वैरायटी के लिए विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया, विशेष मशीनरी का इस्तेमाल किया, अच्छी पैदावार की, उन्हीं का नॉमिनेशन हुआ और उन्हें में से आम उत्पादक पुरस्कृत किए गए ।उन्होंने बताया कि जिला बागवानी विभाग द्वारा आम उत्पादकों को आम की वैरायटी एवं अच्छी पैदावार के लिए हर तरह की सहायता देता है, 50% सब्सिडी पर मशीनरी उपलब्ध कराई जाती है। वही इस मेले में पुरस्कृत होने वाले आम उत्पादक का कहना है कि उन्होंने इस आम मेले में भाग लिया और उन्हें विशेष वैरायटी एवं आम उत्पादों के सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया है जो कि उनके लिए गर्व की बात है। इस आम मेले में अकेले यमुनानगर जिला को पांच पुरस्कार मिले हैं, जबकि कुल पुरस्कार 9 थे। इस तरह यमुनानगर जिला ने सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button