अलीकां ग्रामीण गौशाला में नवनिर्मित विशाल शेड का किया उद्घाटन।।
अलीकां ग्रामीण गौशाला में नवनिर्मित विशाल शेड का किया उद्घाटन।।


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव अलीकां स्थित ग्रामीण गौशाला में वीरवार को गोवंश के लिए तैयार किए गए 80 फुट लंबे व 45 फुट चौड़े विशाल शेड का बतौर मुख्य अतिथि डबवाली भाजपा जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा उनके साथ राजेन्द्र सिंह देसूजोधा आदि द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।यहाँ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्लाक समिति बड़ागुढ़ा चैयरमेन प्रतिनिधि गुरमेल सिंह झोरड़ रोही, वाइस चैयरमेन अंग्रेज सिंह साहुवाला प्रथम, ब्लाक समिति सदस्य सोनू मेघवाल अलीकां आदि ने बताया कि गौशाला प्रबंधन कमेटी की तरफ़ से गोवंश के लिए विशाल शेड के निर्माण की मांग की गई थी जिसके बाद विचार विमर्श कर, प्रस्ताव पारित कर भेजा गया था। ब्लाक समिति बड़ागुढ़ा के कोटे से लगभग 11 लाख रु की राशि से इस शेड का निर्माण कार्य कराया है। गौशाला प्रधान ज्ञान चंद सहित उपस्थित सभी ने आए हुए अतिथि गणों का यहाँ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इससे पहले डेरा सच्चा सौदा सिरसा, ब्लाक रोड़ी के अन्तर्गत अलीकां की साधसंगत द्वारा दो घंटे तक सत्संग कर गुरू यश गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को अपने संबोधन में भाजपा डबवाली जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा सबका विकास सबका साथ के तहत बिना भेदभाव के क्षेत्र में विकास कार्य किया जा रहा है। आज गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर हमें भी गोवंश के लिए नवनिर्मित विशाल शेड का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज गुरु पुर्णिमा के पावन दिवस पर गौमाता की सेवा करने का मौका मिला जोकि ये हमारे लिए गर्व की बात है। हम सब के लिए गौमाता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। वही राजेन्द्र सिंह देसूजोधा ने कहा कि गौशाला में वर्तमान समय में काफी संख्या में गाए हैं जिन्हें गर्मी, सर्दी, बरसात आदि में भी इस शेड में आश्रय मिलेगा। गर्मी से बचाव के लिए गौवंश के लिये सीलिंग फैन की व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, राजेन्द्र सिंह देसूजोधा, संत बाबा पूर्ण दास, गुरमेल सिंह, अंग्रेज सिंह, कर्म सिंह बीरुवाला गुढ़ा, गुरलाभ सिंह झोरड़ रोही, सोनू अलीकां, मोहित इंसा, विजय दहिया, जरनैल सिंह, रोशन लाल, दर्शन सिंह, राजेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार , हंसराज, श्रीराम , शंकर लाल, अशोक पटवारी, हंसराज नंबरदार, गुरनायब सिंह, जसपाल सिंह, दीपक सोनी, तुलसी राम, गुरप्रीत सिंह आदि सहित अनेक लोग मौजूद थे।। #Newstodayhry @Newstodayhry



