Haryana
Trending

एमएचडी कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय में हासिल की शीर्ष रैंकिंग।।

एमएचडी कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय में हासिल की शीर्ष रैंकिंग।।

कालांवाली-(पवनशर्मा):- माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढ़ां की होनहार छात्राओं ने एक बार फिर कॉलेज का नाम रोशन किया है। छात्रा खुशनप्रीत और निकिता ने चौथा और पाँचवां स्थान प्राप्त कर चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय की बी.कॉम सेमेस्टर-1 सत्र 2024–25 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आज कॉलेज में छात्राओं के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्हें मेडल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों की मार्गदर्शक भूमिका और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है। संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर ने कहा कि माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। खुशनप्रीत और निकिता की सफलता हमारे कॉलेज में दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों का प्रमाण है। हम छात्राओं को न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं दोनों छात्राओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देती हूं।
यह उपलब्धि कॉलेज की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को और सुदृढ़ करती है, जो हर वर्ष प्रतिभाशाली छात्राओं को आगे बढ़ाने का कार्य करता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button