फरीदाबाद में जहां कुछ ही मिनटों की बारिश ने पूरे शहर की हालत खराब कर दी है।।
फरीदाबाद में जहां कुछ ही मिनटों की बारिश ने पूरे शहर की हालत खराब कर दी है।।


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में जहां कुछ ही मिनटों की बारिश ने पूरे शहर की हालत खराब कर दी है। जी हाँ, महज़ 10 से 15 मिनट की हल्की बारिश ने फरीदाबाद को जलमग्न कर दिया है।शहर की सड़कों पर हर तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा है।लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। बाइक और स्कूटर सड़कों पर बंद हो जा रहे हैं।कई गाड़ियों के इंजन पानी में डूबने से खराब हो गए हैं।जो लोग दफ्तर या नौकरी पर जा रहे थे, उन्हें घंटों तक जाम और जलभराव में फंसे रहना पड़ा।स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बार थोड़ी सी बारिश होते ही यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।फरीदाबाद में जलनिकासी की व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं। आखिर हर बार बारिश के बाद यही हाल क्यों होता है।। #newstodayhry @newstodayhry



