Haryana
Trending

सी ए परीक्षा पास करने के बाद अपने स्कूल पहुंची अपूर्वा काम्बोज।।

सी ए परीक्षा पास करने के बाद अपने स्कूल पहुंची अपूर्वा काम्बोज।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- सी ए परीक्षा पास करने के बाद अपने स्कूल पहुंची अपूर्वा काम्बोज।यमुनानगर 11 जुलाई। खड रादौर के गांव अलाहर की अपूर्वा काम्बोज सी ए परीक्षा पास करने के बाद बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने स्कूल पहुंची स्कूल पहुंचने पर अपूर्वा का फूल मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। अपूर्वा ने बताया कि उसने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई खजूरी गांव के श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल से पुर्ण की सी ए परीक्षा पास करने के लिए उनके स्कूल और अध्यापको का अहम रोल रहा जिसके लिए अपूर्वा ने स्कूल प्रबंधक महिपाल सिंह राणा और स्कूल के अपने सभी अध्यापकों का आभार वक्त किया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की किसी भी मुकाम तक पहुंचाने के लिए मेहनत और लगन का होना जरूरी है अगर बच्चे लगन और मेहनत से परिश्रम करें तो किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। स्कूल प्रबंधक महिपाल राणा ने अपूर्वा को एक शील्ड देकर सम्मानित किया और अपने आने वाले भविष्य में ओर उन्नति करने के लिए आशीर्वाद दिया।स्कूल की उप मुख्यअध्यापिका रजनी राणा ने अपूर्व को आशीर्वाद दिया और स्कूल में आए उनके पिता राजेश काम्बोज को बधाई दी और सभी बच्चों को बताया अपूर्वा शुरू से ही मेहनती लड़की है सभी बच्चों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और एक बड़े मुकाम को हासिल करना चाहिए।अपूर्व के पिता राजेश कंबोज ने बताया की जीवन में अनेक कठिनाइयां आती है पर हमें अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाना चाहिए।इस अवसर पर नकुल रचना सनी पिंकी भानु शर्मा पवन शर्मा रंजन आदि अध्यापकगंण मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button