Haryana
Trending

581100 रुपये की साइबर ठगी का खुलासा बिहार निवासी आरोपी गिरफ्तार II

581100 रुपये की साइबर ठगी का खुलासा बिहार निवासी आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- 581100 रुपये की साइबर ठगी का खुलासा बिहार निवासी आरोपी गिरफ्तार फर्जी ईमेल और बैंक खातों के माध्यम से इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरशिप के नाम पर की गई ठगी,लोकेशन ट्रेस कर सिरसा पुलिस ने आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार जिला पुलिस सिरसा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक साईबर ठग को गिरफ्तार किया गया है ।जिला सिरसा के निवासी गोपाल कागजी से इलेक्ट्रिक वाहन डीलरशिप देने के नाम पर 5,81,100 रुपये की साइबर ठगी की गई। शिकायतकर्ता ने Ather Energy के नाम पर ईमेल व कॉल प्राप्त कर रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस की रकम एक फर्जी बैंक खाते में RTGS के माध्यम से भेजी।शिकायत पर थाना साइबर क्राइम सिरसा में अभियोग 46/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान प्राप्त NCRP शिकायत, बैंक खाता विवरण, फर्जी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबरों की जांच उपरांत आरोपी नयन कुमार निवासी नालंदा, बिहार की पहचान हुई। प्रबन्धक थाना साईबर उप नि0 सुभाष चन्द्र ने बताया कि दिनांक 08.07.2025 को आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर 5 दिन का राहदारी रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपी से बरामद मोबाइल, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच जारी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि साईबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button