रात 12 बजे आती है पानी की सप्लाई, सिरसा की कॉलोनियों में जल संकट पर भड़के लोग II
रात 12 बजे आती है पानी की सप्लाई, सिरसा की कॉलोनियों में जल संकट पर भड़के लोग II
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- शहर की चत्तरगढ़पट्ट, प्रेम नगर और आसपास के क्षेत्र में पेयजल की किल्लत से परेशान लोगों ने चत्तरगढ़पट्टी जलघर में धरना दे दिया। कालोनी वासियों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि बीते तीन माह से रात को कभी 11:30, 12 व कई बार इससे भी लेट पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है। अंतिम छोर तक तो पानी की सप्लाई तक नहीं पहुंच पाती। धरने की सूचना मिलने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कालोनी वासियों से एक सप्ताह का समय मांगा। आश्वासन पर चार घंटे धरना प्रदर्शन करने के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। चत्तरगढ़पट्टी स्थित जलघर में बने बूस्टिंग में पंजुआना जलघर का पानी एकत्र करने के बाद चत्तरगढ़पट्टी और प्रेम नगर में पेयजल की सप्लाई दी जाती है। शुक्रवार को चत्तरगढ़पट्टी जलघर की मोटर खराब होने व पंप लीकेज होने के एरिया में सप्लाई नहीं हो पाई। जिससे रोषित होकर वार्ड नंबर एक व दो के लोग चत्तरगढ़पट्टी जलघर में पहुंच गए और यहां पर दरी बिछाकर धरना दे दिया। इस दौरान वार्ड नंबर दो की एमसी चंचल रानी, वार्ड नंबर एक एमसी प्रतिनिधी संजीव रंगा, बिमला देरी, रंजीत कौर, शांति सिंह, गुरजंट सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में बीते तीन माह से पेयजल की समस्या बनी हुई है। दोनों वार्डों में करीब 12 हजार की आबादी है और क्षेत्र भी काफी अधिक है। लेकिन गर्मियों के दिनों में कालोनी में पानी की सप्लाई सही तरह से नहीं हो पाती। लोगाें को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। बीते तीन माह से कालोनियों में रात 11:30, 12 या फिर दो बजे पेयजल की सप्लाई छोड़ी जाती है। इसके उन्हें पानी के लिए रात को भी जागने पर मजबूर होना पड़ता है। कालोनी वासियों ने कहा कि रात को वह सोए जा पानी भरे। कभी आंख लग जाए तो पानी नहीं भर पाते और परेशानी उठानी पड़ती है।। #newstodayhry @newstodayhry



