सिरसा में खाद की कालाबाजारी कर रहे दुकानदार को सीएम फ्लाइंग को रंगे हाथों पकड़वाया।।
सिरसा में खाद की कालाबाजारी कर रहे दुकानदार को सीएम फ्लाइंग को रंगे हाथों पकड़वाया।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा में खाद की कालाबाजारी कर रहे दुकानदार को सीएम फ्लाइंग को रंगे हाथों पकड़वाया: लखविंदर सिंह औलख -सरकार व कृषि विभाग की मिलीभगत से सिरसा में धड़ल्ले से हो रही है खाद की कालाबाजारी: लखविंदर सिंह औलख-डीएपी-यूरिया खाद की किल्लत की आड़ में कंपनियां व दुकानदार किसानों का कर रहे हैं शोषण: लखविंदर सिंह औलख सिरसा। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि कुछ दुकानदार बेखौफ होकर खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। किसानों को 1800 रुपए प्रति बैग डीएपी और 350 रुपए प्रति बैग तक यूरिया बेची जा रही है। मजबूर व लाचार किसानों को लुटवाने के लिए अनाज मंडी के कई आढ़ती भी दुकानदारों से मिले हुए हैं। गांवों के कुछ दुकानदार भी छोटे किसानों को ब्लैक में डीएपी व यूरिया खाद बेचकर लूट रहे हैं। निम्न क्वालिटी के फर्टिलाइजर, बायोफर्टिलाइजर व पेस्टिसाइड्स की खाद के साथ टैगिंग की जा रही है। औलख ने कहा कि नई अनाज मंडी सिरसा में स्थित दुकान मै. सोहनलाल विनोद कुमार बूथ नंबर 41 की बार-बार शिकायत आ रही थी कि किसानों को ऊंचे रेटों पर डीएपी व यूरिया खाद बेची जा रही है। कई किसानों को खाद के साथ निम्न क्वालिटी के उत्पादों की टैगिंग की जा रही है, जिस पर संज्ञान लेते हुए सीएम फ्लाइंग को शिकायत की गई। सीएम फ्लाइंग द्वारा नोटों के नंबर नोट करके आज एक ग्राहक भेजा गया, जिसको उक्त दुकानदार ने 320 रुपए प्रति बैग के हिसाब से 10 गट्टे यूरिया 3200 रुपए में बेची गई। सीएम फ्लाइंग ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह व सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह सीएम फ्लाइंग हिसार व लोकल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर दुकानदार को रंगे हाथों 3200 रुपए में 10 गट्टे बेचते हुए पकड़ा। शनिवार 12 जुलाई को भी एक किसान को 7 गट्टे यूरिया 320 रुपए के हिसाब से बेची गई। किसान ने 2240 रुपए शिवम् सीड्स के नाम पर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे। औलख ने कहा कि किसानों को चौतरफा मार झेलनी पड़ रही है। कई महीनो तक नहरों में पानी ना आने की वजह से हजारों एकड़ में फसलों की बिजाई नहीं हुई है। अब नकली निम्न क्वालिटी के बीज, खाद, बायोफर्टिलाइजर व पेस्टीसाइड्स बनाने वाली कई कंपनियां रंग-बिरंगी पैकिंगों में उत्पाद बनाकर बाजार में किसानों को बेचकर लूट रही है। राजनीतिक व रसूखदार लोगों ने इनको संरक्षण दे रखा है। सरकार व कृषि विभाग की देखरेख में किसानों की बर्बादी हो रही है। बेखौफ होकर कंपनियों वाले नकली उत्पाद बना रहे हैं। किसानों की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग व कृषि विभाग द्वारा नकली उत्पादों की जांच के लिए नमूने लिए जाते हैं, उन्हें कंपनियों वाले पैसे के दम पर राज्य व केंद्र की लेबोरेट्रीज से पास करवा लेते हैं। कुछ दिन पहले सीएम फ्लाइंग द्वारा सिरसा में एक फैक्ट्री से केमिकल व बायोफर्टिलाइजर के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए अलग-अलग लैबोरेट्रीज में भेजा गया। केमिकल फर्टिलाइजऱ के चार नमूने करनाल सरकारी लैबोरेट्री में भेजे गए। हमें हमारे सूत्रों से पता चला कि 560000 रुपए में चारों नमूने पास करवाए गए हैं, जिसकी हमने तथ्यों सहित कृषि महानिदेशक पंचकूला को भी शिकायत भेजी है। औलख ने कहा कि अगर हमारी लैबोरेट्रीज में भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह किसानों को निम्न क्वालिटी के प्रोडक्ट बेच सकें। हमारी हरियाणा सरकार से अपील है कि सरकारी लैबोरेट्रीज व कृषि विभाग के भ्रष्ट अधिकारीयों/कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को बेचे जाने वाले नकली व निम्न क्वालिटी के उत्पादों से बचाया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry



