सिरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी: रेलवे पार्क से बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी: रेलवे पार्क से बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सिविल लाईन सिरसा पुलिस ने रेलवे पार्क से चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित दो शातिर चोर किये गिरफ्तार रेलवे पार्क सिरसा से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ चार अन्य चोरी की बाइकों की भी बरामद, न्यायिक हिरासत मे भेजा । थाना सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 28.05.2024 को विशु चिटकारा पुत्र प्रदीप कुमार निवासी खन्ना कॉलोनी, सिरसा ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी कि दिनांक 27.05.2024 को रात 8 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर HR24H-6719) पर रेलवे पार्क घुमने गया था, जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी करके ले गया। प्रबन्धक थाना सिविल लाइन नि0 राधेश्याम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, परंतु प्रारंभिक प्रयासों के बावजूद आरोपी व माल का कोई सुराग नहीं लगा और 10.08.2024 को अदमपता रिपोर्ट अंकित की गई। दिनांक 12.07.2025 को ASI राजपाल सिंह ने तफ्तीश के दौरान आरोपियों सोनू पुत्र मुंशी राम निवासी कोटली और जसवंत उर्फ कालू पुत्र रामचंद्र निवासी कोटली को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ पर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल HR24H-6719 सहित कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।आरोपियों ने रेलवे पार्क सिरसा से चोरी करना स्वीकार किया है। उन्हें न्यायालय मे पेश करके 14 दिन के न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



