Haryana
Trending

श्रावण मास की महाशिवरात्रि को लेकर श्री बाबा तारा जी कुटिया में विशेष बैठक आयोजित II

श्रावण मास की महाशिवरात्रि को लेकर श्री बाबा तारा जी कुटिया में विशेष बैठक आयोजित II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- श्रावण मास की महाशिवरात्रि को लेकर श्री बाबा तारा जी कुटिया में विशेष बैठक आयोजित व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियों का हुआ बंटवारा, भव्य आयोजन की तैयारियाँ शुरू श्रावण मास की आने वाली 23 तारीख को महाशिवरात्रि के पावन अवसर को लेकर श्री बाबा तारा जी कुटिया (तारकेश्वरधाम) परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित सेवादारों ने भाग लिया और आगामी भव्य आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। बैठक में महा शिवरात्रि के कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। इसमें लंगर-भंडारा, ट्रैफिक प्रबंधन, जूता घर, रसोई संचालन, तथा प्रसाद वितरण जैसी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग सेवादारों को नियुक्त किया गया। साथ ही, समग्र आयोजन की देखरेख और समन्वय की जिम्मेदारी भी तय की गई।इस अवसर पर श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सभी सेवादारों और उपस्थित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर शिवभक्तों की सेवा और व्यवस्था का कार्य एक धार्मिक कर्तव्य है। गोबिंद कांडा ने बैठक में दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि आयोजन के दिन प्रातः पूजा-अर्चना के बाद लंगर-भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर झांकियों का भव्य प्रदर्शन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि श्री बाबा तारा जी कुटिया को विशेष रूप से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति हो कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप देने के लिए स्वयंसेवक पूरी लगन से जुटे हुए है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button