Haryana
Trending

सामूहिक प्रयास से सफल हुआ रक्तदान शिविर, मिला सम्मान II

सामूहिक प्रयास से सफल हुआ रक्तदान शिविर, मिला सम्मान II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- के क्षेत्र गांव सुखचैन के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यूथ क्लब एसोसिएशन सिरसा की मुहिम के तहत मंगलवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें सिविल हॉस्पिटल का सिरसा की टीम द्वारा 40 रक्तदानियों का रक्त एकत्रित किया गया । बारिश दौरान मौसम खराब के बावजूद भी रक्तदान करने के लिए रक्तदाता ने स्वेच्छा से शिविर में पहुंचे और अपना रक्तदान किया।जिस पर प्रबंधन एवं टीम ने भी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और एक का शील्ड देकर हौंसला बढ़ाया । रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए प्रिंसिपल जगशरण सिंह, नेमपाल सिंह , बलजीत सिंह , शुभ राम, राजकुमार , गुरप्रीत सिंह, कर्मजीत कौर , लाजवंती देवी , गगनदीप कौर आदि व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राजेश कुमार, गुरमेल सिंह , बलदेव सिंह, सतपाल ,सर्वजीत सिंह, प्रहलाद कुमार , जगतार सिंह , गुरदीप सिंह , राजेंद्र सिंह , लवदीप सिंह, हरमीत गिल आदि समेत रक्तदाताओं ने पूर्णतः सहयोग किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button