छह साल से फरार NDPS केस का आरोपी खेतीराम गिरफ्तार II
छह साल से फरार NDPS केस का आरोपी खेतीराम गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- छह साल से NDPS ACT केस का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में थाना सिविल लाइन पुलिस ने विशेष अभियान के तहत की कार्यवाही, आरोपी अदालत में पेश जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे भगोड़ों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को पकडने मे सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने NDPS ACT केस मे वांछित चल रहे भगोड़ा आरोपी खेतीराम पुत्र सरदुल सिहं वासी रानियां चुंगी सिरसा को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी अभियोग संख्या 316/2019 NPDS ACT ,थाना सिविल लाइन में वांछित था।, जिसे अब गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में भगोड़ों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों में भय का माहौल बना है।। #newstodayhry @newstodayhry



