Haryana
Trending

मेडिकल स्टोर संचालक पर बेरहमी से हमला, गंभीर रूप से घायल II

मेडिकल स्टोर संचालक पर बेरहमी से हमला, गंभीर रूप से घायल II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर बीती शाम कुछ युवकों ने हमला कर दिया जिसमें मेडिकल स्टोर संचालक को गंभीर चोटें आई हैं, ये पूरी वारदात cctv में कैद हो गई, फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। cctv में कैद ये तस्वीरे दिल्ली से सटे फरीदाबाद की हैं जिसमे साफ़ तौर पर देखा जा सकता है की किस तरह से मेडिकल स्टोर संचालक को कुछ युवक बुरी तरह से पीट रहे हैं, आस-पास के लोग बचाव भी करते हैं लेकिन वो मारपीट करते रहते हैं, इस मारपीट में मेडिकल स्टोर संचालक को गंभीर चोट आई हैं जिसका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है, cctv और पीडीत के बयानों के आधार पर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button