PUNJAB
Trending

राजपुरा में कांवड़ियों को कार ने मारी टक्कर, गुस्साए श्रद्धालुओं ने हाईवे किया जाम II

राजपुरा में कांवड़ियों को कार ने मारी टक्कर, गुस्साए श्रद्धालुओं ने हाईवे किया जाम II

पटियाला-(न्यूज़ टुडे व्यूरो ):- सावन का महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा शुरू हो जाती है। कांवड़ ले जा रहे श्रद्धालुओं के साथ अक्सर दुर्घटनाएं होने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला राजपुरा में देखने को मिला जहां हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दो कांवड़िए बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक को फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया है। इस घटना से आ रहे कांवड़ियों ने सरहिंद राजपुरा हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। कांवड़ियों ने पत्रकारों को बताया कि वे हरिद्वार से फिरोजपुर जा रहे थे। जब वे राजपुरा पहुंचे तो वे अपनी लाइन में चल रहे थे। पीछे से आ रही दो कारों में से एक ने उनके दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें दो कांवड़िए बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने राजपुरा-सरहिंद बाईपास को जाम कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि यहां पुलिस का कोई बंदोबस्त नहीं है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button