Haryana
Trending

सिरसा पुलिस द्वारा नशा, साइबर फ्रॉड व ट्रैफिक नियमों को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित II

सिरसा पुलिस द्वारा नशा, साइबर फ्रॉड व ट्रैफिक नियमों को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित II

ऐलनाबाद ने आमजन को किया जागरूक :-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस द्वारा नशा, साइबर फ्रॉड व ट्रैफिक नियमों को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रबन्धक थाना ऐलनाबाद ने आमजन को किया जागरूक सिरसा जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रबन्धक थाना ऐलनाबाद द्वारा आमजन को नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। प्रबन्धक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिहं ने बताया कि समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने और युवाओं को इसके दुष्परिणामों से बचाने के उद्देश्य से एक विशेष नशा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है व आमजन से अपील की वे हमारा इस कार्य मे सहयोग करे । इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों, स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया । उनके साथ पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए नशे के कारण हो रहे सामाजिक, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। युवाओं को समझाया गया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का विनाश कर देता है।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को लक्षित किया गया :-

उन्होने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार नशे के सौदागर युवाओं को पहले लालच देकर और फिर डराकर नशे की गिरफ़्त में फंसा देते हैं।, जिनमें नशे से होने वाले दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सभी अभिभावको को अपने बच्चो पर ध्यान देने बारे अवगत कराया गया । उन्होने कहा कि नशा अपराध की जड़ है। नशे की लत के कारण ही चोरी, लूट, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और हत्या जैसे अपराध बढ़ते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा नशा बेचने या उसका सेवन करने की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। नशा तस्करो के बारे जानकारी टोल फ्री न0 1933 पर मानस पोर्टल पर दे आपका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। साइबर जागरूकता के अंतर्गत नागरिकों को समझाया गया कि वे अजनबियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, किसी को भी अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है I

साइबर अपराधों से बचने हेतु निम्नलिखित सुझाव दिए गए :-

• बैंक अथवा अन्य संस्थानों के नाम से आई कॉल्स पर कभी भी अपना OTP, पासवर्ड या खाता जानकारी साझा न करें।
• अज्ञात QR कोड स्कैन करने से बचें – भेजे गए कोड से पैसा जमा नहीं, बल्कि निकाला जाता है।
• सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अवश्य सक्रिय करें।
• फर्जी लिंक, वेबसाइट या ईमेल पर क्लिक करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच करें।
• साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें

यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कि :-

यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कि बिना नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP), बिना वैध दस्तावेजों, बीमा व प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाना कानूनन अपराध है बिना HSRP (High Security Registration Plate) वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम की स्पष्ट अवहेलना है। HSRP सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक मानकीकृत प्लेट होती है, जिसमें यूनिक कोड, चिप और छेड़छाड़रोधी तत्व होते हैं, जिससे वाहन की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। व कहा कि सभी लोग हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें और शराब पीकर गाड़ी चलाने से परहेज करें व यातायात नियमो की पालना करे ताकि सडक दुर्घटनाओ को कम किया जा सके । पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, अपने मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें ताकि एक सुरक्षित, नशा मुक्त व अनुशासित समाज की स्थापना की जा सके II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button