गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल मे हेरिटेज कार्यक्रम आयोजित II
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल मे हेरिटेज कार्यक्रम आयोजित II


ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया):- ऐलनाबाद के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलानाबाद में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक हेरिटेज कार्यक्रम का आयोजन किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को हरियाणा की समृद्ध विरासत और पुरातत्व से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला, मिट्टी की आकृतियाँ तथा प्राचीन पुरातात्विक शिल्पकलाओं की प्रतिलिपियाँ तैयार कीं। हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा विद्यालय को एक हेरिटेज किट भी भेंट की गई। इस किट में किताबें, मूर्तियाँ तथा मृदभांड (मिट्टी के बर्तनों) की प्रतिकृतियाँ शामिल थीं। यह किट सिरसा जिले में पहली बार किसी विद्यालय को प्रदान की गई है, जो विभाग की इस पहल की विशिष्टता को दर्शाती है।इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग से डॉ. सुरुचिका चावला, श्री विजय दहिया, श्री विनीत भनवाला तथा श्री बिंदर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के इतिहास विषय के प्रवक्ता डॉ. प्रवीण एवं प्रवक्ता सपना गिल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्याधर बेनीवाल ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु उपयोगी हैं बल्कि यह गर्व का विषय भी है कि हमारी हरियाणा की धरोहर और संस्कृति प्रारंभ से ही अत्यंत समृद्ध और अमूल्य रही है।इस कार्यशाला में प्रवक्ता महेंद्र कौशिक द्वारा सभी का औपचारिक स्वागत किया गया । तथा इस कार्यक्रम में प्रवक्ता भिंदर सिंह, अंकुश सरदाना, हेमंत कुमार, मंजू बूटर, रणजीत सिंह, आदि उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



