18 लाख की घेवर बिक्री पर शक, फरीदाबाद की मिठाई दुकान पर छापा II
18 लाख की घेवर बिक्री पर शक, फरीदाबाद की मिठाई दुकान पर छापा II
घेवर की दुकान पर सीएम फ्लाइंग टीम ने मारा छापा :-
फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में देसी घी के घेवर के नाम पर 18 लाख रुपए की बिक्री करने वाले दुकानदार की दुकान पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने मारा छापा। फरीदाबाद के दयालपुर में स्थित देसी घी से घेवर बना कर लाखों रुपए की दुकानदारी करने वाले मशहूर घेवर की दुकान पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने की छापेमार करवाई मौके पर बनाए जा रहे घेवर व अन्य खाद्य पदार्थों सैंपल लेकर भेजे गए लैब, सैंपल फेल हुए तो होगी कार्रवाई। दरअसल त्योहारों का सीजन नजदीक है और ऐसे में मिलावट खोर लगातार खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ करते हैं ऐसे में समय-समय पर सीएम फ्लाइंग की टीम भी लगातार ऐसे मिलावट खोरो पर नकेल कसने को लेकर कार्रवाई करती रहती है इसी कड़ी में फरीदाबाद के अंदर अभी कुछ दिनों में मशहूर हुए देसी घी से घेवर बनाने वाले दुकान पर भी सीएम फ्लाइंग की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फूड सेफ्टी अधिकारी के साथ मौके पर बनाए जा रहे घेवर व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर ने भेजे हैं ताकि पता चल सके कि जो घेवर इस दुकान में शुद्ध देसी घी के नाम पर बनाया जा रहा है क्या असल में वह लोगों के खाने लायक है या फिर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार लोगों के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रहा है आपको बता दें कुछ ही दिनों में दुकानदार ने शुद्ध देसी घी के घेवर के नाम पर लाखों रुपए के घेवर की बिक्री की है जिसके चलते यह दुकानदार पूरे फरीदाबाद में मशहूर हो चुका है बरहाल अब देखना यह होगा कि इस दुकान की खाद्य पदार्थों के सेंपल पास आते हैं या फिर फेल।। #newstodayhry @newstodayhry



