Haryana
Trending

सिरसा में घर में घुसकर चोरी की कोशिश, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार II

सिरसा में घर में घुसकर चोरी की कोशिश, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर सिरसा पुलिस ने सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान चोरी की वारदात को विफल कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता अमरसिहं पुत्र करतार सिहं वासी श्याम नगर सिरसा ने थाना शहर सिरसा में सूचना दी कि एक युवक चोरी की नीयत घर मे घुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहा था । सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया ।आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र राजेन्द्र ,वासी नेजिया खेडा सिरसा के रूप में हुई है। प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया में आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 305/62 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button