खाद्य मंत्री का कुरुक्षेत्र गोदाम पर छापा, चावल की नमी देख दिए सख्त निर्देश II
खाद्य मंत्री का कुरुक्षेत्र गोदाम पर छापा, चावल की नमी देख दिए सख्त निर्देश II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्य मंत्री राजेश नागर ने अमीन रोड पर बने FCI के गोदाम का अचानक निरीक्षण किया। इस अचानक निरीक्षण से अफसरों की धड़कन बढ़ा दी। अचानक गोदाम में पहुंचे राज्यमंत्री राजेश नागर ने खुद परखी चलाकर चावल की गुणवत्ता जांची। इस दौरान राज्यमंत्री ने गोदाम में बीते वर्ष व मौजूदा वर्ष में जमा किए गए चावल की नमी की मात्रा को देखकर अधिकारियों से सवाल किए। राज्यमंत्री ने भंडारण व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और साफ निर्देश दिए कि अनाज का रखरखाव सही तरीके से हो, ताकि गुणवत्ता प्रभावित न हो। उन्होंने गोदाम में मौजूद अधिकारियों से सख्त लहजे में पूछा कि चावल में नमी की अधिकता क्यों है और इसे रोकने के क्या उपाय किए गए हैं।
चावलो के गोदाम का निरीक्षण किया गया :-
मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री राजेश नागर ने बताया कि शिकायत पर गोदाम का निरीक्षण किया गया है। मौके से ही चावल के सैंपल लिए गए हैं। उनको जांच के लिए भेजा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई तय की जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टॉक का त्वरित लिक्विडेशन किया जाए ताकि नया माल आने में दिक्कत न हो। साथ ही उन्होंने चावल की तेजी से मूवमेंट और उचित ट्रीटमेंट सुनिश्चित की जाए, ताकि अनाज में कीड़े-मकोड़े या नमी जैसी समस्याएं न आएं। यहां करीब 9 लाख मैट्रिक टन चावल की खरीद होती है। उसमें साढ़े साढ़े 7 लाख बैग यहां लगे हुए हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



