Haryana
Trending

PNB घरौंडा में रिटायर्ड अधिकारी का बैग काटकर 80 हजार की चोरी, CCTV में कैद वारदात II

PNB घरौंडा में रिटायर्ड अधिकारी का बैग काटकर 80 हजार की चोरी, CCTV में कैद वारदात II


घरौंडा-(सुरेन्द्र पांचाल):- घरौंडा पंजाब नेशनल बैंक में एक रिटायर्ड अधिकारी का बैग काट कर लगभग 80 हजार रुपए निकाल लेने जाने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृषि विभाग से रिटायर्ड व हरियाणा विज्ञान मंच के राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजेंद्र सिंह के राजेंद्र सिंह वीरवर को रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से केवाईसी के रुपए निकलवाने गया था। घटना लगभग साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही डॉ राजेंद्र सिंह ने निकलवा कर लॉकर का किराया लगभग 13 सौ रुपए जमा कराने लगा तो उसके थैले को काट कर लगभग 80 हजार रुपए निकाल लिए। थैला कटा व रुपए निकले देख डॉ राजेंद्र सिंह हक्का बक्का रह गया। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस व बैंक अधिकारियों की दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसने दो महिलाएं थैला काटते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button