Haryana
Trending

हिसार घटना को लेकर पत्रकार वार्ता, वाल्मीकि ट्रस्ट ने की निष्पक्ष जांच की मांग II

हिसार घटना को लेकर पत्रकार वार्ता, वाल्मीकि ट्रस्ट ने की निष्पक्ष जांच की मांग II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- स्थानीय हालु मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार को भगवान वाल्मीकि जनकल्याण ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता का आयोजन 7 जुलाई को हिसार में गणेश वाल्मीकि की पुलिस द्वारा की गई हत्या के बारे में की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शिवराज बागड़ी ने कहा कि 7 जुलाई को हिसार में हुए आंदोलन में विभिन्न समाज तथा संगठनों ने इसके समर्थन में पुलिस के मुकदमा दर्ज करने को लेकर पुलिस के खिलाफ आंदोलन में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस बारे में एक प्रतिनिधिमंडल केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से मिले तथा इस समस्या का समाधान करवाने की मांग रखी। जिसको समझते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से वार्ता करके समाधान भी कराया। उन्होंने कहा कि अब विशेष समुदाय के सदस्य जो इस आंदोलन में साथ थे, वो अब उचित फैसला हो जाने के बाद हताश होकर केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी सार्वजनिक मंच तथा सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे है। जिससे इनकी मंशा का स्पष्ट पता चलता है कि ये लोग इसे एक राजनीतिक मुद्दा बनाकर किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देना चाहते है। परन्तु केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा यह फैसला करवा देने से ऐसे लोगों के मनसूबे कामयाब नहीं हो सकें। पत्रकार वार्ता के माध्यम से शिवराज बागड़ी ने संत शिरोमणि रविदास महासभा के सदस्यों से अनुरोध किया कि ऐसी संकुचित मानसिकता रखने वाले व्यक्ति शीशपाल चालिया को जल्द से जल्द प्रधान पद से हटाया जाए और इसको अवगत करवाए कि वाल्मीक समाज व वाल्मीकि नेता कृष्ण बेदी के खिलाफ कोई भी अशोभनीय टिप्पणी ना करे। यदि ऐसा आगे से कोई भी करता है तो वह इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। शिवराज बागड़ी ने कहा कि आंदोलन में पुलिस की वीडियो को एडिट करके इस प्रकार प्रकार प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें प्रतीत हो रहा है कि पुलिस द्वारा बर्बरता आंदोलनकारियों पर बरती गई, जो कि आमजन को भ्रमित करने का प्रयास है। इसकी जांच उच्च न्यायालय द्वारा करवाई जानी चाहिए, ताकि पूर्ण सत्य लोगों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि समाज किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं फंसाना चाहता तथा ना ही किसी दोषी को बचाना चाहता है। बल्कि समाज के लोग दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने का पक्षधर है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button