Haryana
Trending

रेलवे स्टेशन के पास लूटपाट केस में छठा आरोपी भी गिरफ्तार II

रेलवे स्टेशन के पास लूटपाट केस में छठा आरोपी भी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने दिनांक 04.06.2025 को रेलवे स्टेशन के पास एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल, चांदी का कड़ा व बाली लूटने की घटना के छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबन्धक थाना सिविल लाईन सिरसा नि0 राधेश्याम ने बताया योगेश कुमार पुत्र मंगला राम निवासी रानिया गेट सिरसा ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी कि वह स्कूटी से अपने दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोककर झाड़ियों की तरफ ले जाकर मारपीट की, उसका मोबाइल फोन, चांदी का कड़ा व बाली लूट ली और गूगल पे से 300 रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। जिसपर अभियोग स0 235 दिनांक 05.06.2025 धारा 309 बी0एन0एस0 दर्ज किया गया । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही पांच आरोपियों — सतबीर सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार, सन्नी कुमार व केशव उर्फ काकू — को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन (Samsung A52), चांदी का कड़ा, बाली व अन्य सामान बरामद किया गया था। अनुसन्धान के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर छठे आरोपी रमन कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी साहुवाला रोड, हाल चतरगढ़ पट्टी सिरसा को 24.07.2025 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए वारदात स्थल की निशानदेही भी करवाई।आरोपी रमन कुमार को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत भेजा गया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button