मोगा में मोमबत्ती की रोशनी में डिलीवरी करने का डॉक्टरों पर आरोप II
मोगा में मोमबत्ती की रोशनी में डिलीवरी करने का डॉक्टरों पर आरोप II


मोगा में मोमबत्ती की रोशनी में डिलीवरी करने का डॉक्टरों पर आरोप:-
परिजनों ने पंजाब सरकार से लगाई गुहार:-
वही डाक्टर ने भी माना के मोमबत्ति जलाकर की डिलीवरी (डॉ गगन एस एम ओ मोगा ):-
मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- मोगा के गांव संधूआणा की रहने वाली एक महिला के परिजनों ने मोगा के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर मोमबत्ती की रोशनी में डिलीवरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोगा के सिविल अस्पताल में मोमबत्तियों के सहारे डिलीवरी करवाई जा रही हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि अस्पताल में न तो बिजली है और न ही मरीजों के लिए बेड की सुविधा उपलब्ध है।परिजनों ने कहा कि वे आज शाम 6 बजे अस्पताल पहुंचे थे, और तब से ही अस्पताल में बिजली नहीं थी। डॉक्टरों ने उन्हें खुद मोमबत्तियां लाने को कहा। जब इस मामले पर एसएमओ डॉ. गगन से जानकारी ली तो उन्होंने कहा के यह मामला 23जुलाई शाम का है और माना कि मोगा सिविल अस्पताल में बिजली की समस्या थी हमारी ओर से जनरेटर चलाया गया था लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी को बैक करंट लग जाने के कारण जरनेटर बंद करना पड़ा था इनवर्टर भी सही कम नहीं कर रहा था डॉक्टर ने यह भी स्वीकार किया कि मोमबत्तियां पेशेंट से मगई गई थी फिल हल अब स्टाफ को दिशा निर्देश दे दिए गए है की पेशेंट से कोई भी किसी तरह चीज ना मंगाई जाए II #newstodayhry @newstodayhry



